Breaking News

फरीदाबाद – भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

Ibn news फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट.

फरीदाबादःजिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं रोटरी क्लब ऑफ तुलिप के द्वारा टीबी के मरीजों एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कम्बल एवम सुखा राशन देने का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,विशिष्ट अतिथि के रुप में सीजेएम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मंगलेश कुमार चौबे ने शिरकत की। जबकि रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार,डीएफएसओ विनशेल सेहरावत भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा ने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय कर सदैव लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी एवं उसके वॉलिंटियर के द्वारा लोगों को घर-घर भोजन पहुंचाने जैसा उत्कृष्ट कार्य किया है। रक्तदान के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य जिला रेडक्रॉस सोसायटी सदैव करती है। सीजेएम कम् जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायधीश मंगलेश चौबे ने कहा कि हम सभी को मिलकर आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए कार्य सदैव करते रहना चाहिए। आज के इस कार्यक्रम के लिए सभी आयोजकों को बधाई देता हूं। रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी सभी सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर मानव हित के कार्य प्रतिदिन करती है। जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव के नेतृत्व में निरंतर हमें काम करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। आगे भी हम इसे गतिमान रखेंगे। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर विमल खंडेलवाल ने बताया कि मानव मात्र की सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं हो सकता। शासन एवं प्रशासन के साथ सामाजिक संगठनों के सहयोग से लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। रोटरी क्लब तुलिप की अध्यक्ष निधि अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन के साथ कार्य करने का हमें जो आज अवसर प्राप्त हुआ है। हम आगे निरंतर भी इसी प्रकार से कार्य करते रहेंगे। हमारी ओर से आज कम्बल वितरण का जो कार्यक्रम किया गया है। यह निश्चित रूप से लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में उपस्थित उप अधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी,टीबी कोऑर्डिनेटर मधु भाटिया, मीनाक्षी,कार्यक्रम संयोजक विमल खंडेलवाल,तुलिप क्लब सचिव सोनिया लूथरा,कोषाध्यक्ष मुक्ति अग्रवाल,मधु गर्ग,बबीता गोयल एवं अन्य रेडक्रॉस कर्मचारी उपस्थित थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261018 WA0002

अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा संवैधानिक दायित्व:अधिवक्ता डॉ.मोहन तिवारी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सर्वोच्च न्यायालय परिसर के निकट विरोध-प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *