Breaking News

फरीदाबाद – उपायुक्त जितेंद्र यादव ने किया बालिकाओं को नकद राशि व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित

Ibn news फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट.

फरीदाबादःउपायुक्त जितेन्द्र यादव ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रशंसा पत्र व नकद राशि देकर सम्मानित किया। सम्मानित की गई 9 बालिकाएं अपने-अपने क्षेत्र में हुनरमंद हैं और उन्होंने जिले में अपने हुनर में अलग पहचान बनाई है।आपको बता दें राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मानित की गई बालिकाओं में सेक्टर-45 की की बालिका दिव्यांशी ने पैरा स्विमिंग क्षेत्र में,बाल संरक्षण गृह में रहने वाली बालिका आशा ने स्पोट पेंटिंग में,सुनीता ने डांस प्रतियोगिता में,चांदनी ने डांस प्रतियोगिता में बिंदु व लक्ष्मी ने गायन प्रतियोगिता और मयूरी ने शिक्षा की विभिन्न परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया है। इन बालिकाओं को उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने प्रशंसा पत्र व नकद राशि देकर पुरस्कृत किया है। एक अन्य जवाहर कालोनीवासियों ने बालिका सृष्टि गुलाटी को 6 वर्ष की आयु कम उम्र में कई क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने पर उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने आज उन्हें भी राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी गरिमा सिंह,डीआईपीआरओ राकेश गौतम सहित अन्य अधिकारी व बालिकाएं उपस्थित रही।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261018 WA0002

अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा संवैधानिक दायित्व:अधिवक्ता डॉ.मोहन तिवारी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सर्वोच्च न्यायालय परिसर के निकट विरोध-प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *