Breaking News

फरीदाबाद – बड़खल विधानसभा क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास कार्य जल्द होंगे पूरे:सीमा त्रिखा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:क्षेत्र की जनता ने मुझे काम करने का जो आशीर्वाद दिया उसमें कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। बड़खल विधानसभा में अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा। उक्त कथन बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की विधायिका सीमा त्रिखा ने मगंलवार को मुख्यमंत्री उद्घोषणा संख्या 20949 के अंतर्गत एसजीएम नगर में मेहता चौक से लेकर कल्याणपुरी झुगगी तक बनने वाली 77 लाख रुपए की लागत कि आर.एम.सी रोड़ के कार्य उद्घाटन करते हुए कहे। महिलाओं एवं बड़े-बुजुर्गों द्वारा नारियल फोड़कर इस सडक़ को स्थानीय निवासियों को समर्पित किया गया। इस मौके पर विधायिका ने कहा कि बड़खल विधानसभा क्षेत्र को सुंदर एवं सुसज्जित बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। क्षेत्र में जहां भी जरूरत होगी, वहां कार्य कराए जाएंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार मनोहर लाल के नेतृत्व में एकतरफा विकास कार्य कर रही है। इसके लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आएगी और तेजी से विकास कार्यों को पूरा कराया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र की जो अन्य सड़कें टूटी हुई हैं उन सड़कों पर भी निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। पिछले लगभग 2 वर्षों से कोरोना महामारी के चलते विकास कार्य की गति जो रुक गई थी,वह अब पटरी पर वापस लौट रही है। उन्होने कहा कि हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल कि सबका साथ सबका विकास की नीति के तहत एवं केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के सहयोग से बड़खल विधानसभा क्षेत्र का कोई भी कोना विकास कार्यों से अछूत नहीं रहेगा। चारों ओर कोई न कोई विकास कार्य कराया जा रहा है तथा जहां कहीं भी कोई थोड़ी-बहुत परेशानी है उसे भी दूर किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जहां कहीं भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव हैं, वो संपर्क करें,जल्द से जल्द वहां सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर उनके साथ पं. सुरेन्द्र शर्मा,सतेन्द्र पाण्डे,सुशील सेतिया,ओमप्रकाश ढ़ीगड़ा, संजय,महेंद्रू,विक्रम रावत,राकेश भण्डारी,कर्मवीर बैंसला,आर.के. अरोड़ा,एस.पी.सिंह, कपिल शर्मा,अमर नाथ अरोड़ा,डा. गुलशन भारद्वाज एवं वेद नागर सहित अन्य उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261012 WA0000

श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में शारदीय नवरात्र का भव्य शुभारंभ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम एवं सिद्धदाता आश्रम में शारदीय नवरात्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *