Breaking News

फरीदाबाद – जूनियर रेडक्रॉस का जन्माष्टमी पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी नं-3 में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्य छात्राओं ने श्री कृष्ण और राधा के मनमोहक वेश में नृत्य प्रस्तुत किया तथा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवम भाव भंगिमाओं का मंचन किया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण और श्री राधा के विभिन्न लीलाओं का बाल रूप में चित्रण और मंचन करते हुए सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य मनचन्दा ने कहा कि श्री कृष्ण का जन्म अराजकता के समय में हुआ था। यह एक ऐसा समय था जब कंस जैसे राक्षसों और अधर्मियों का उत्पीड़न चरम पर था तथा सामान्य जनों को स्वतंत्रता से वंचित किया गया था बुराई प्रत्येक स्थान पर व्याप्त थी, और जब उनके मामा राजा कंस द्वारा उनके जीवन के लिए खतरा था। श्री कृष्ण ने अत्याचारी और अन्याई कंस का वध कर के समस्त क्षेत्र को निर्भय कर दिया। रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर घरों में उत्सव का वातावरण रहता है। जन्माष्टमी पर्व पर भक्त श्रीकृष्ण की पालकी सजाते हैं और झांकियां भी निकाली जाती हैं। लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव पर लोग प्रभु से स्वस्थ,सुखी और संपन्न जीवन प्राप्ति की कामना करते हैं। दूसरों को भी इस विशेष दिन की शुभकामनाएं देते हैं। विद्यालय की एक्टिविटीज कॉर्डिनेटर प्राध्यापिका मोनिका और प्राध्यापिका मोनिका, मौलिक मुख्याध्यापिका पूनम, संगीत अध्यापिका हेमलता और छात्राओं ने भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाले पर्व जन्माष्टमी के महत्व से सभी को अवगत करवाया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने सभी जूनियर रेडक्रॉस सदस्यों,छात्राओं और समस्त स्टाफ सदस्यों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब को भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को जीवन में समाहित कर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *