Breaking News

नंद घर आनंद भयो,जय कन्हैया लाल की

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:शुक्रवार को जन्माष्टमी को लेकर फरीदाबाद जिले में उल्लास का माहौल रहा। सुबह से ही चारों ओर उत्साह और श्रद्धा का माहौल था। रात 12 बजते ही मंदिर और घरों में घंटे-घड़ियाल,शंख ध्वनि की गूंज के बीच नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल से वातावरण गुंजायमान हो गया। मंदिरों और घरों में कान्हा को पंचामृत से स्नान कराकर नई पोशाक धारण कराई गई। आभूषण से श्रृंगार किया गया। बाल कृष्ण के दर्शन कर सभी ने अपना जीवन धन्य किया। मंदिरों में आरती उतार कर प्रसाद वितरित किया गया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार रात को अंधेरा होते ही लोग अपने-अपने घरों से बच्चों के साथ कान्हा के दर्शन को निकल पड़े। मंदिरों में रात 12 बजे बाल कृष्ण का मंत्रोच्चारण के बीच पंचामृत से अभिषेक किया गया। महिलाओं ने बाल कृष्ण का भोग लगा प्रसाद वितरित किया। मंदिरों और घरों में सामूहिक रूप से कृष्ण जन्म पर बधाइयां दी गई। ये सिलसिला देर रात तक चलता रहा। भक्तों ने घरों में मनमोहक झांकियां सजाकर जन्मोत्सव मनाया। भये प्रकट कृपाला दीनदयाला…आदि बधाई गीत चारों ओर गुंजायमान रहे। शहर के प्रमुख एनआईटी नं-1 वैष्णो देवी मंदिर,एनआईटी नंबर 5 बांके बिहारी मंदिर,सेक्टर 37 इस्कॉन मंदिर,सेक्टर 16 श्री हनुमान मंदिर,सेक्टर 16a श्री सनातन धर्म मंदिर,सेक्टर 16 लक्ष्मी नारायण मंदिर,सेक्टर 16 शिरडी साईं बाबा मंदिर,सेक्टर 17 हरी मंदिर और शहर के सहित सभी छोटे-बड़े मंदिरों और घरों में कृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ी झांकियों का आयोजन किया गया।

➡️श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप में सजे बच्चे
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। घरों में बच्चों को श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूपों में सजाया गया। झांकियों के साथ लोगों ने बच्चों के स्वरूपों की भी पूजा-अर्चना की। घरों में लगाई गई झांकियों में बच्चों और युवाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन कर राधाकृष्ण के स्वरूपों के विभिन्न रूपों में दर्शन कराए। बच्चों ने झांकी सजाकर बच्चों को आकर्षित किया।
➡️ये बच्चे बने राधा कृष्णा के रूप में दिखे
सृष्टि गुलाटी बनी राधा,प्रार्थ बने कृष्ण,आशुतोष बने कान्हा और खुशी बनी राधा,वंश बने कृष्णा,इवान सिंह कृष्णा,शविव बने कृष्ण,पार्थ सेक्टर 56 आशियाना अपार्टमेंट से बने कृष्णा। ये सभी न नन्हे कान्हा और कृष्णा के रूप में दिखाई दीजिए सभी छोटे बच्चे और बहुत ही आकर्षित शानदार प्रस्तुति अपने घरों में पेश की है
➡️ श्री कृष्ण के जन्म की धूम इंटरनेट मीडिया पर भी छाई रही। नागरिकों ने शुभकामना और बंधाई संदेश इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे के साथ शेयर किए। झांकियां और श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप भी छाए रहे।
➡️हर ओर रहा उल्लास
जन्माष्टमी पर हर ओर उल्लास का माहौल रहा। बाजार में कान्हा से संबंधित सामग्री की खूब खरीदारी हुई। दुकानों पर भीड़ नजर आई। फल और खीरा तो अन्य दिनों के मुकाबले महंगे बिके।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *