क्राइम ब्रांच सैक्टर 30 ने मोस्ट वांटेड/ P O बदमाश को किया गिरफ्तार किया
फरीदाबाद क्राइम DCP लोकेंद्र सिंह IPS के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए सैक्टर 30 क्राइम ब्रांच फरीदाबाद की टीम ने मोस्ट वांटेड बदमाश को काबू किया है काबू किये गए बदमाश का नाम नरेंदर उर्फ़ नीटू निवासी गाँव बहादरपुर जिला फरीदाबाद है जो की हत्या, हत्या के प्रयास व् अन्य कई संगीन मामलो में आरोपी रह चूका है अभी भी नरेंदर उर्फ़ नीटू पर लगभग 15 मामले अदालत में विचारधीन है |
वारदात :- खेडी गाँव के रहने वाले हेमराज जिसका ऑफिस सैक्टर 16 में है हेमराज की दुश्मनी उसी के गाँव के रहने वाले टेकचंद , सचिन व् अन्य के साथ है दीपावली वाली रात को इन सब टेकचंद , सचिन खेडी ने अपने साथी नरेंदर उर्फ़ नीटू व् अन्य कई साथियो के साथ मिलकर हेमराज के उपर गोली चला दी थी जिसमे वो बाल बाल बच गया था उसके बाद से ही नरेंदर उर्फ़ नीटू फरार चल रहा था जबकि टेकचंद व् उसके साथी पहले ही पुलिस द्वारा पकडे जा चुके है | नरेंदर उर्फ़ नीटू को गुडगाँव पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके बाद फरीदाबाद क्राइम ब्रांच उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर माननीय अदालत से रिमांड पर लिया गया जिसके बाद नरेंदर उर्फ़ नीटू से दो मामले और सुलझाए गए है |
रिपोर्ट बी. आर. मुराद ibn24x7news फरीदाबाद,हरियाणा
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …