Breaking News

फरीदाबाद: ईद की तैयारी के लिए मुस्लिम महिलाओं ने खुब की खरीदारी

ईद की तैयारी के लिए मुस्लिम महिलाओं ने खुब की खरीदारी
फरीदाबाद:शुक्रवार को ईद दिखाई दिया | तो अब शहर शनिवार को ईद मनाई जाएगी | वहीं, शहर के बाजारो में ईद की खरीददारी को लेकर खूब भीड़ उमडी़ दिखाई दी | त्योहार के मद्देनजर शहर के कई इलाकों में बड़ी संख्या में अस्थाई दुकाने सजाई गई हैं | जिनमें कपड़ा सेवई सहित श्रृंगार आदि की दुकाने शामिल हैं इनमें खरीदारी के लिए हर उम्र के लोगों की भीड़ उमडी़ रही है | तो वहीं सुमाइया ने बताया कि ईद के दिन अल्लाह पाक ईनाम आता फरमाते है और आपस में मुहब्बत बढ़वाते है | अल्लाह अपने बंदो के लिए अपने फरीसते से दुआ भी करवाते है | तो रूकइया ने भी बताया कि जब कोई मुसलमान पूरे तीस रमजान रखता है तो अल्लाह ईद के दिन उनको ईनाम देते है | वही रूकसाना खातून ने बताया कि मैने आज ईद का चांद देखकर बहुत हूं | और साथ में मेरे आज तीस रोजे भी पूरे हो गए पर आम चांद दिखाई देता था तो इतनी खुशी नही होती थी | पर आज का चांद एक इबादत करने के लिए ये चांद दिखाई दिया है | और अल्लाह ने इस रमजान में रोजे रखने वालों को इनाम देते खास कर रोजे दारों को | रूकसाना खातून ने ये भी बताया कि हम ईद के मौके पर मुल्क में रहे मुसलमानों पर अत्याचार न हो इसके लिए भी दुआ करेगें इसंअल्लाह | वही हुमेरा ने भी बताया कि रमजान मुबारक एक इबादत का महीना था | इस महीने में रोजेदारों से जो भी गलती हो गई है उनको अल्लाह पाक आज रात की रात में माफ कर देगें | और जब कोई इंसान किसी इंसान को परेशान करके गलती करता है तो उसको भी अल्लाह माफ कर देते है | बढ़ी सेवइयों की मांग,चौक-चौराहों पर लगे बाजारो में सेवइयों की महक बिखरी हुई है | तरह तरह की वैराइटी की सेवइयों खरीदने के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261010 WA0001

नारद मोह से शुरू हुई चौक बाजार की रामलीला

मंच पूजन के साथ हुआ शुभारंभ, श्रीराम जन्म की लीला का हुआ मंचन मीरजापुर। अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *