
फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ओस्लो नॉर्वे में विश्व के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इवेंट के 35 वें संस्करण में शामिल होकर फरीदाबाद लौटे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा और फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता का हवाई अड्डे पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर फरीदाबाद जिला के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की पूरी टीम स्वागत के लिए पहुंची और फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से अभिनंदन कर स्वागत किया। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल यूरोप के देश नार्वे पहुंचा था। इस मौके पर मूलचंद शर्मा ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन आज के समय की डिमांड है। बड़ी-बड़ी वाहन कंपनियां नए-नए इलेक्ट्रिक वाहन लाने के लिए रिसर्च और डेवलपमेंट पर काम कर रही हैं।इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण में जितनी ज्यादा कंपनियां आएंगी, इससे गाड़ियों की कीमतों में कमी होगी और यह गाड़ियां किफायती दाम पर उपलब्ध होंगी। ओस्लो में आयोजित इलेक्ट्रिक वाहन संगोष्ठी और प्रदर्शनी में विश्व भर की कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रदर्शित कियाहै। हरियाणा सरकार और परिवहन विभाग भी इलेक्ट्रिक बसों को अपने बेड़े में शामिल करने जा रहा है।विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि ओस्लो में आयोजित इलेक्ट्रिक वाहन संगोष्ठी और प्रदर्शनी से प्रदर्शित की गई गाडिय़ां और तकनीक धीरे-धीरे भारत में भी उपलब्ध होंगी। इससे सरकारी विभागों के साथ-साथ आम आदमी भी इनका लाभ उठा सकेंगे। हरियाणा प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बेहतर साबित होगी। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से कमल सोरोत,किरण सोरोत, सचिन शर्मा,गौरव तंवर,श्री चन्द गोतम,कृष्ण आर्य,सुनील कुमार, टोनी पहलवान,यश जजोरिया, अनिल मालिक,महावीर जाखड, लक्ष्य जिन्दल,शिव वशिष्ठ,कपिल ढुल,अमित अम्बावता,अंकित अम्बावता,लक्ष्मण तंवर,डॉक्टर प्रमोद चौहान,अमरपाल गहलोत, जगदीश कुमार,कुलदीप चंदीला, विशाल गुप्ता,मनीष अम्बावता, रोहित चंदीला,कुलदीप चंदीला, सागर चंदीला,मन्नू तंवर,आकाश नागर,गौरव चंदीला,रिंकू,राहुल शर्मा,सौरभ शुक्ला,संदीप शर्मा, शिव कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।