Breaking News

देवरिया – महाशिवरात्रि के अवसर पर मठिया शिव मंदिर पर मानस प्रवचन का हुआ आयोजन

Ibn news रिपोर्ट देवरिया

देवरिया- प्राचीन शिव मंदिर मठिया पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर पर मानस प्रवचन का आयोजन किया गया। मानस मर्मज्ञ स्वामी रूप नारायण आचार्य व सुश्री शशि प्रभा द्वारा मानस प्रवचन किया गया । जिसको आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने बैठकर श्रवण किया व मानस प्रवचन का लाभ उठाया । यह मानस प्रवचन प्रत्येक वर्ष शिवाजी इंटर कॉलेज खुखुन्‍दू के तत्वाधान में आयोजित होता है । इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य आलोक राय. दिनेश कुमार गुप्ता, श्रीमती मीना श्रीवास्तव, विनोद सिंह, रामवृक्ष संतराम पप्पू प्रसाद आर्य बृजेश मद्धेशिया, जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा, कृष्ण मोहन, नीरज श्रीवास्तव, कैलाश, विनोद भारती, कृष्ण मोहन सतीश राय मुन्ना प्रसाद, विनोद रावत, बच्चा बाबा, देवव्रत राय, रामाशीष, सुभाष यादव. सुदामा राय , राम प्रसाद राय, पूर्व प्रधान अरविन्द राय, चंद्रमा राय, मनन राय, दिना शंकर यादव, भीम गुप्ता, मनीष मिश्र, ओम प्रकाश गुप्ता, रामप्रवेश, गोवर्धन, डॉक्टर सहोदर राय, भाजपा नेता राजेश कुशवाहा, सुभाष गौड़, योगेंद्र राय, क्षेत्र पंचायत सदस्य लियाकत अहमद आदि गणमान्यों सहित भारी संख्या में लोगों ने मानस प्रवचन का श्रवण किया । इसी प्रकार शिव मंदिर सोनहुला करौदी, बडहरा, शिव मंदिर कोला आदि जगह बड़े धूमधाम से महाशिवरात्रि का मेला लगा वह पर्व मनाया गया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *