Breaking News

देवरिया – अपराधियों को सजा दिलवाने में पैरवीकार की अहम भूमिकाःएसपी

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट सुबाश चन्द्र देवरिया

आज दिनांक 04.07.2022 को पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संकल्प शर्मा द्वारा पुलिस लाइन्स देवरिया स्थित मनोरंजन कक्ष में जनपद देवरिया के समस्त थानों पर नियुक्त मा0 न्यायालय पैरवीकारों एवं जनपदीय पैरवीकारों के साथ गोष्ठी करते हुए उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के संबन्ध में उचित दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा बताया गया कि अपराधियों को सजा दिलवाने में थानों पर नियुक्त मा0 न्यायालय के पैरवीकारों की अहम भूमिका होती है। पैरवीकारों द्वारा मा0 न्यायालय के समक्ष गवाहों आदि के बयान आदि कार्यावही कराया जाता है। पैरवीकारों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति उचित दिशा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन श्री अंशुमान श्रीवास्तव आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *