Breaking News

झाँसी – झाँसी की महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर दी गई श्रधांजलि

Ibn24x7news रिपोर्ट महेन्द्र सिंह सोलंकी ब्यूरो चीफ झाँसी

झांसी 18 जून। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर विभिन्न संस्थाओं, संगठनों ने अनेको कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्र रक्षा के लिये अंग्रेजो से युद्ध करते हुये बलिवेदी पर चढ़कर जान निछावर करने वाले सेनानियों को याद करते हुये नमन किया गया।
जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में जिला बार के सामने महारानी लक्ष्मीबाई की प्रमिता पर माल्यपर्ण कर उनको याद किया गया। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष उदय राजपूत, सचिव केपी श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवत शरण मिश्रा अधिवक्ता परिसर के उदय सोनी, रवि गोस्वामी, मृदुल श्रीवास्तव, तेज सिंह गौर, नवीन वर्मा, रमेश यादव, संजय देव, शिव शर्मा सहित अनेक अधिवक्ताओं ने श्रद्धाजंलि अर्पित की है।
महारानीलक्ष्मीबाई बलिदान दिवस समारोह महासमिति के तत्वावधान में रानीमहल से वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य, श्रीमती रमा निरंजन, अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उदय सिंह राजपूत एड. विशिष्ठ अतिथि व्यापारी नेता संजय पटवारी आदि ने झांसी की रानी के स्वरूप एवं अन्य स्वरूपों का माल्यापर्ण कर व हरी झण्डी दिखाकर शोभा यात्रा का शुभारम्भ किया। रानीमहल से प्रारम्भ हुई रानी झांसी की शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ो पर गुलाम गौस खां, तात्या टोपे, खुदाबक्स, बहादुरशाह जफर सहित हैण्ड ठेलो पर चन्द्रशेखर आजाद, नानासाहब पेशवर चल रहे थे। शोभायात्रा में बैण्ड बाजे देश भक्ति की धुन बजाकर चल रहे थे। इसके पीछे घोड़ो पर सवार होकर महारानी लक्ष्मीबाई, सुन्दर,मुन्दर के साथ चल रही थी। इसके पीछे दो घोड़ो की बग्धी पर भारत माता विराजमान थी।शोभायात्रा में जिला धर्माचार्य महन्त विष्णु दत्त स्वामी, महेश साहू, डाॅ.आर.पी निंरजन, अखिलेश पाण्डेय, कालीचरन जारौलिया, गोकुल दुबे, डाॅ. गौरीशंकर उपाध्याय, राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, गंगापाल, पी.के उपाध्याय, रजत त्रिपाठी, सुरेन्द्र तिवारी, संजीव दुबे, प्रेमकुमार रायकवार आदि मौजूद रहे। शोभायात्रा रानीमहल से प्रारम्भ होकर सिंधी तिराहा, मानिक चैक, सर्राफा बाजार, गंदीगर का टपरा, बिरसाती बातार, मालिनो का चैराहा, बड़ाबाजार, गांधी रोड़, सुभाषगंज होती हुई यथास्थान पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का समापन जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज कुमार पाण्डे ने किया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा का स्वागत किया। संचालन महेश साहू एवं संयोजक रवीश त्रिपाठी ने व्यक्त किया। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस समारोह समिति के तत्वावधान में रानी महल स्थित रानी का बैठ में खटना नियत्रंण अधिकारी सिविल डिफेंस के मुख्य आतिथ्य एवं समिति अध्यक्ष अजीत राय की अध्यक्षता में दीपदान व पुष्पाजंलि अर्पित गई। शासन से मांग की है कि बलिदान दिवस एवं जयंती के उपलक्ष्य में रानी महल निःशुल्क दर्शननार्थ किया जाये। रानी महल को विद्युत छटा से सजाया जाये। श्रद्धांजलि सभा में कवयित्री दीपशिखा शर्मा, प्रगति शर्मा, डाॅ. सुनील तिवारी, मुकेश सिंघल, रामकुमार शिवहरे, यशस्वी शर्मा आदि मौजूद रहे।
वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष इम्त्यिाज हुसैन की अध्यक्षता और पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य में महारानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करके मनाया गया।
इस मौके पर बृजेन्द्र व्यास, हाजी अशफाक, सुलेमान अहमद मंसूरी, अरविन्द्र वशिष्ठ अफजाल, रामकुमार शुक्ल, मजहर अली, अरविन्द बब्लू, जाविर, नीता अग्रवाल, एस.नोमान, देवी सिंह, आरिफ सलीम, कन्हैया कपूर, किश्न करौसिया, वीरेन्द्र कुमार झां आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट – महेन्द्र सिंह सोलंकी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *