Breaking News

क्राइम ब्रांच 17 में 1.260 किलोग्राम गांजे सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 17 प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने अवैध नशा तस्करी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अरुण है जो यूपी के गोरखपुर का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर में रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध गांजे सहित सूरजकुंड एरिया से काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 1.260 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी से जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई भी जवाब नहीं दे पाया जिसके पश्चात आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई जिसमें पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि यह गांजा वह मेवला महाराजपुर के रहने वाले मनोज नाम के व्यक्ति से लेकर आया है जिसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। आरोपी ने बताया कि वह पैसों के लालच में आ गया था और बिना मेहनत किए पैसे कमाने के चक्कर में उसने गांजा बेचना शुरू कर दिया जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है तथा आरोपी को गांजा सप्लाई करने वाले उसके साथी की तलाश करके उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0002

देवरिया – रामपुर कारखाना में भावी विधायक प्रत्याशी के रूप में कृपा शंकर उपाध्याय का नाम चर्चा में

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 339 रामपुर कारखाना में वर्ष 2027 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *