Breaking News

क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी के आरोपी को देसी कट्टे सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्र द्वारा अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड के लिए दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी सेठी मलिक व उनकी टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भीम जीवन नगर गौछी,संजय कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर मुजेसर एरिया से अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिसके पश्चात आरोपी को काबू करके थाने लाया गया और उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को अपने शौक व चोरी की वारदातों को अंजाम देते समय अपनी सुरक्षा के लिए आगरा से किसी व्यक्ति से 3000 रुपए में खरीदकर लाया था। आरोपी ने एक दिन पहले मुजेसर एरिया से 1 मोटरसाइकिल चोरी की थी जिसका मुकदमा पुलिस थाना मुजेसर में दर्ज है। आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ चोरी तथा अवैध हथियार अधिनियम के दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *