Breaking News

एमपी भड़ाना सर्व सम्मति से चुने गए व्यापार मंडल नंगला रोड के प्रधान

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:राम मंदिर नंगला रोड पर स्थानीय दुकानदारों की एक मीटिंग सम्पन्न हुई। जिसमें नंगला रोड पुलिया से लेकर सरपंच चौक तक की दोनों ओर की दुकानों के दुकानदारों ने भाग लिया और चुनाव करवाए। जिसमें एमपी भड़ाना को सर्व सम्मति से व्यापार मंडल का प्रधान चुना गया वहीं वरिष्ठ उपप्रधान प्रदीप भड़ाना, महासचिव धर्मपाल बंसल,उपप्रधान जयपाल तंवर,सह सचिव महेश कंसल पाली वाले,प्रचार मंत्री नवीन सलमानी,कोषाध्यक्ष डा.रावत, चेयरमैन भवानी शंकर को चुना गया। इस अवसर पर नवनियुक्त व्यापार मंडल के प्रधान एमपी भड़ाना ने अपनी नियुक्ति पर सभी दुकानदारों का आभार जताया और कहा कि जो जिम्मेदारी दुकानदारों व व्यापारियों ने उन्हें सौंपी है वह उस पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे और दुकानदारों व व्यापारियों के हितों में कार्य करेंगे। मीटिंग का मंच संचालन त्रिलोकचंद तंवर ने किया वहीं मीटिंग की अध्यक्षता दिनेश चंद गोयल ने की। मीटिंग में एक सलाहकार समिति का भी गठन किया गया। जिसका चेयरमैन भवानी शंकर को नियुक्त किया गया।मीटिंग में विजय बंसल, अमरचंद मंगला,दिनेश गोयल, भवानी शंकर,महेश गर्ग,गुलाब चंद,प्रेम भड़ाना,मुरारीलाल गोयल,धर्मेन्द्र उपाध्याय,सुभाष शर्मा,धर्मपाल बंसल,कमल अग्रवाल,सुरेश गोयल,सेवाराम, राकेश गोयल,जयपाल,गोपी गर्ग सहित अनेकों दुकानदार मौजूद थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *