ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
इलाहाबाद- माण्डा थाना क्षेत्र के दीघिया रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है। माण्डा के दीघिया रेलवे क्रासिंग के समीप गुरूवार की भोर एक 45वर्षीय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान का काफी प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि उसकी दिमागी हालत विगत कुछ दिनों से खराब थी। जिससे वह लोगों के पास बहुत कम रहती और वह अकेली घूमती रहती थी। आशंका जताई जा रही है कि वह रेलवे ट्रैक पार कर रही थी और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक यमुनपार दीपेन्द्र नाथ चैधरी ने बताया कि माण्डा के दीघिया पुलिस चैकी के पास एक महिलाका शव पाया गया है। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …