टवेरा की टक्कर से कारोबारी की मौत
इलाहाबाद- घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया के समीप शुक्रवार दोपहर एक टवेरा की टक्कर से कोयला कारोबारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घूरपुर से जसरा के लिए बाइक से जा रहे थे।
शहर के कीडगंज नवलराय का तालाब निवासी अजय केशरवानी 45 वर्ष पुत्र कैलाश नाथ केशरवानी लगभग बारह वर्ष से घूरपुर के सेमरा कलबना गांव कोयले का कारोबार करने के लिए दुकान खोला था जहां वह अपनी पत्नी बबिता और एक बेटा और दो बेटियों का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर बाइक से अपने किसी काम से जसरा बाजार जाने के लिए घर से वह निकला। गौहनिया बाजार के समीप एक बेकाबू टवेरा ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल व्यापारी को उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी बारा ले गई। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही उसके परिजन भी बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। पुलिस की सक्रियता के चलते टवेरा व चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …