बगहा :-भाजपा कार्यकर्ताओ नें ग्रामीणो के संग सुनी “मन की बात”
बगहा(24जून2018):-बगहा नगर के शास्त्रीनगर वार्ड नं० 18 में भाजपा नगर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम “मन की बात” सुनी गयी। मन की बात कार्यक्रम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,अल्का सिंह की अध्यक्षता में सुनी गयी।वही अल्का सिंह ने कही की देश तो बदल रहा लेकिन ये पूरी तरह से तब बदलेगा जब हम अपने आप को बदलेंगे तब अपनी समस्या को सकरात्मक सोच रखते हुए अपनी सोच को मिल बैठकर छोटे- छोटे समूहों में सुलझाएंगे।लगभग तीन सौ लोगों ने “मन कि बात” को सुना और अपने मन की बात भी कही। इस अवसर पर महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सुषमा सिंह, क्षेत्रिय विस्तारक अनिल मिश्रा,बगहा विधायक राघव शरण पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह,सतीश वर्मा,आईटी जिला संयोजक सोमेश पाण्डेय,नगर उपाध्यक्ष राहुल सिंह,नगर उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी कामेश्वर तिवारी,प्रिंस पाठक सहित भाजपा के सम्मानित कार्यकर्त्ता बंधु सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा
Check Also
सरकार, नेता, अधिकारी व मानव निर्मित नियम धर्म मे हस्तक्षेप न करें
(१)श्रीनाथजी के सखा बृजवासी है ! सन् 1409 से सन् 1506 (97 वर्ष) तक श्री …