Breaking News

देवरिया – भारत स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20251220 WA0018

 

खुखुंदू। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश, जनपद देवरिया के तत्वावधान में आयोजित त्रि-दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह स्वामी विवेकानंद मॉडर्न पब्लिक स्कूल, खुखुंदू में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि श्री मुसाफिर चौहान, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुबाष यादव (उपाध्यक्ष) एवं श्री सुदामा राय (सदस्य) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक श्री मदन यादव ने की। सभी अतिथियों का स्कार्फ व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, देशभक्ति, सेवा भावना, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, टोली निर्माण तथा नेतृत्व क्षमता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

छात्रों ने अलग-अलग टोलियों में टेंट लगाकर किसी भी आपदा की स्थिति में रहने व कार्य करने का अभ्यास प्रस्तुत किया। साथ ही बिना संसाधनों के भोजन तैयार कर अतिथियों एवं स्वयं के स्वागत की विधियों का प्रदर्शन किया गया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के

प्रबंधक श्री मदन यादव,

उप प्रबंधक श्री हरिकेश यादव,

प्रधानाचार्य श्री आफताब आलम अंसारी,

उप प्रधानाचार्य श्री राजेश कुशवाहा,

अध्यापक श्री जियाउल हक,

अध्यापिका श्रीमती अनीता यादव,

अध्यापिका श्रीमती नीलम ओझा

सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260708 162754

देवरिया – भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग के अंश निर्धारण एवं दर निर्धारण को लेकर बैठक संपन्न

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया 8 जुलाई। भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग के निर्माण कार्य …