Breaking News
WhatsApp Image 2023 02 05 at 12.55.55 PM

पार्टी की रीढ़ होते है युवा कार्यकर्ता:लखन सिंगला

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:युवा कांग्रेसी नेता विनय भाटी को हरियाणा युवा कांग्रेस सोशल मीडिया का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर विनय भाटी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व, पूर्व मुख्यमंत्री चौ.भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीबी श्रीनिवास,प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा,हरियाणा युवा कांग्रेस प्रभारी सीवी चौहान,सह प्रभारी सत्यवान गहलोत,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला तथा फरीदाबाद युवा कांग्रेस (शहरी) अध्यक्ष नितिन सिंगला का आभार जताया है।

WhatsApp Image 2023 02 05 at 12.55.55 PM

अपनी नियुक्ति पर विनय भाटी ने आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला व नितिन सिंगला का उनके कार्यालय पहुंचकर आभार जताया। इस मौके पर कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी सत्ता तक पहुंचती है और कांग्रेस में कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है। इस दौरान उन्होंने विनय भाटी को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर फरीदाबाद युवा कांग्रेस (शहरी) अध्यक्ष नितिन सिंगला ने कहा कि युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए है और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन के समक्ष उजागर करने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *