Breaking News

युवा व वरिष्ठ नागरिक उत्साह से टीकाकरण में अपनी भूमिका निभाये :राहुल पाण्डेय

 

ब्यूरो रिपोर्ट तीरथ पनिका IBN NEWS अनूपपुर मध्यप्रदेश

अमरकंटक : भाजपा अनूपपुर के जिला उपाध्यक्ष राहुल पांडेय अमरकंटक में संचालित टीकाकरण केंद्र के निरीक्षण के दौरान वंहा उपस्थित सभी युवा , वरिष्ठ नागरिक व महिलाओ का अभिवादन करते हुए उनसे ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण अभियान में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की साथ ही अपने आस पास के समस्त नगर वासियो को जागरूक कर टीकाकरण अभियान में शामिल होने वावत प्रोत्साहित करें और इस महामारी से निजात पाने हेतु टीकाकरण कराना अति आवश्यक है , साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करने के लिए भी सभी उपस्थित लोंगों से निवेदन किया । अंत मे दो गज की दूरी , मास्क है जरूरी का संदेश दिया ।

आज अमरकंटक में 5 ब्यक्तिओ का रैपिड टेस्ट किया गया जिनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव रही इसी क्रम में नगर में आज संचालित टीकाकरण केंद्र में 18 वर्ष से लेकर समस्त आयु वर्ग के युवा , वरिष्ठ नागरिक व महिलाओ को प्रथम व द्वितीय कोविशील्ड टिका लगाया गया और साथ ही डॉ मुकेश शर्मा व उनकी टीम द्वारा टीकाकरण केंद्र में उपस्थित ब्यक्तियों को कोरोना से बचाव के उपाय बताए गए । आज लगभग 110 लोंगो को टीका लगाया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *