Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 24 at 9.26.04 PM

चाणक्य विचार संस्थान गुजरात के प्रदेश प्रभारी बने योगेश पाण्डेय-

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर ।  श्रीनाथ निगम सोसाइटी  अहमदाबाद 29 के वटवा मंडल निवासी श्री योगेश पाण्डेय पुत्र श्री राम टहल सहदेव पाण्डेय जी को चाणक्य विचार संस्थान का गुजरात प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया गया।

उक्त आशय की सूचना चाणक्य विचार संस्थान संगठन के महामंत्री आचार्य दीपक त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि गत दिवस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी ने अपने तीन दिवसीय गुजरात प्रवास के दौरान नरोड़ा के भरोसा होटल में उपस्थित ब्राह्मण समाज के बीच अहमदाबाद के वटवा मण्डल निवासी श्री योगेश पाण्डेय को सर्व सम्मति से चाणक्य विचार संस्थान का गुजरात प्रदेश प्रभारी मनोनीत करते हुए उम्मीद जताई कि एक महीने के अंदर गुजरात प्रदेश की कमेटी का गठन कर सुची राष्ट्रीय कमेटी को सौंपेंगे।

श्री योगेश पाण्डेय के गुजरात प्रदेश प्रभारी मनोनीत होने पर संगठन के संरक्षक देहदानी पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी,राष्ट्रीय प्रवक्ता दुर्गेश मिश्र, हिन्दू युवा वाहिनी गुजरात प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पाठक,उत्तर प्रदेश के प्रभारी आचार्य रामानुज त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष शिव सागर तिवारी, मध्य प्रदेश प्रभारी पंडित सतीश तिवारी,प्रदेश उपाध्यक्ष भागवताचार्य श्री संतोष जी महाराज,प्रदेश सचिव द्वय हर्ष कुमार पाण्डेय, पंडित शक्ति उपाध्याय, पूर्वांचल प्रभारी आचार्य कन्हैया तिवारी, गोरखपुर जिलाध्यक्ष डॉ० के०डी० तिवारी, देवरिया जिलाध्यक्ष सत्य नारायण मिश्र, कुशीनगर जिलाध्यक्ष आचार्य प्रदुम्न पाण्डेय,मऊ जिलाध्यक्ष पंडित श्यामजी पाण्डेय,महराजगंज जिलाध्यक्ष माधव तिवारी संतकबीरनगर जिलाध्यक्ष दिवाकर मिश्र पंडित राम रक्षा शुक्ल,पंडित पवन कुमार ओझा आदि ने बधाई दी है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *