Breaking News
0b6659c1 dc6d 4480 b2ad 1b937fddf4bb

लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को महिला थाना ने किया गिरफ्तार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट0b6659c1 dc6d 4480 b2ad 1b937fddf4bb

फरीदाबाद:डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया व उनकी टीम ने दुष्कर्म के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम गुलशन है जो नेहरू कालोनी का रहने वाला है जिसकी उम्र 22 वर्ष है और वह पेट्रोल पंप पर काम करता है। दिनांक 3 मई को पीड़ित लड़की ने थाने में शिकायत दी थी।

जिसमें उसने बताया कि उसकी मुलाकात लड़की के साथ इंस्टाग्राम पर होगी जिसके पश्चात लड़के ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। लड़की के जन्मदिन पर लड़की आरोपी से मिलने गई जहां आरोपी उसे होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस को दी जिसके पश्चात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में जांच शुरू की गई। मामले में आगे कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उसे एक नंबर मार्केट स्थित होटल में ले गया था जहां पर उसने लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *