Breaking News
a1184f64 0a5e 4ec4 9311 f0d0523d14ac

खेड़ी पुल पर सड़क निर्माण न होने पर लगाया जाम

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टa1184f64 0a5e 4ec4 9311 f0d0523d14ac

फरीदाबाद:खेड़ी पुल से चांदी बाग वाला तक की सड़क का निर्माण कार्य पिछले दो सालों से न होने के कारण स्थानीय दुकानदारों ने व्यापार एकता संघ खेड़ी रोड और सेव फरीदाबाद सामाजिक संस्था के नेतृत्व में एक बड़ी आक्रोश रैली निकाली और सरकार के विरोध में अपनी दुकाने बंद रखीं।

दुकानदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ ने खेड़ी रोड को जाम कर दिया। जिसमें की खेड़ी पुल थाना प्रभारी सुभाष और पुलिस बल ने बड़ी मशक्कत से खुलवाया। सम्बंधित ठेकेदार के मौके पर पहुंचने पर भीड़ भड़क उठी। ठेकेदार को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल थाने में ले गई।

ठेकेदार के स्टाम्प पेपर पर लिखित आश्वासन के बाद ही लोगों ने जाम को खोला और धरने का समापन किया। स्थानीय
दुकानदारों का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के नेता और स्थानीय निवासी रिंकू सिलानी का कहना था कि लगातार सरकारी अधिकारियों,फरीदाबाद विधायक नरेंद्र गुप्ता और सांसद कृष्णपाल गुर्जर से गुहार लगाने का कोई फायदा नहीं हुआ और समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। सड़क पर बहन बेटी व बुजुर्गों और बच्चों का चलना दूभर हो चूका है।

स्थानीय दुकानदार दिनेश नागर और राजेश कुमार गोला का आरोप था कि पिछले लगभग दो सालों से खेड़ी रोड के खोदे जाने के कारण और सरकार द्वारा काम में ढिलाई बरतने के कारण हजारों दुकानदारों का भविष्य और पूंजी बर्बाद हो रही है। दुकानदारी ठप्प पड़ी है और प्रतिदिन ग्राहकी खराब हो रही है। जिन दुकानदार भाइयों ने बैंक से लोन ले रखा है उनके लिए दुकानदारी ठप्प होने के कारण मासिक किश्त निकालना भी मुश्किल हो रहा है।

व्यापारी मनोज जैन ने बताया कि रुके हुए निर्माण कार्य की वजह से सारा दिन धूल उड़ती रहती है जिससे कि गंभीर सांस की बीमारी फ़ैल रही है और दुकान का सामान खराब होता है। टूटी हुई रोड पर गहरे गड्ढे हैं जिससे की वाहनों का नुक्सान और स्थानीय लोगों को चलने तक में परेशानी हो रही है। आने वाले बरसात के मौसम में इस सड़क पर नारकीय हालत हो जाएगी और समस्या भयानक रूप ले लेगी।

सेव फरीदाबाद के अध्यक्ष पारस भारद्वाज ने सांसद कृष्णपाल गुर्जर को इस अव्यवस्था का दोषी बताया और आरोप लगाया कि उनका ध्यान अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की समस्या की तरफ ना होकर केवल अपने व्यापार का विस्तार करने पर है। इस प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन सिंगला, बालकिशन वशिष्ठ,इंद्रा कोठारी,अरुण यादव,दीपक गोयल,विनोद अग्रवाल,रोहतास जैन, देवेंदर नरवत व अन्य सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *