Breaking News
2e2c4730 c56e 4c79 a9b0 5186a570c575

चहुमुखी विकास के नए आयाम से औद्योगिक नगरी में लहराएगा विश्व में परचम:कृष्ण पाल गुर्जर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट2e2c4730 c56e 4c79 a9b0 5186a570c575

फरीदाबाद:केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चहुमुखी विकास के नए आयाम स्थापित करने से औद्योगिक नगरी फरीदाबाद का विश्व में परचम लहराएगा।

भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आज रविवार को सेहतपुर गांव में 2 एकड़ में नगर निगम फरीदाबाद के द्वारा नवनिर्मित आधुनिक सामुदायिक भवन का आज उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को समर्पित कर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण से अब सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन सुविधाजनक रूप से हो पाएगा। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित किए हैं और आने वाले समय में और ज्यादा विकास होगा। लोगों को रोजगार मिलेगा और बड़े-बड़े उद्योग इस क्षेत्र में स्थापित होंगे।

इससे उद्योगिक नगरी फरीदाबाद का विश्व में परचम लहराएगा। फरीदाबाद शहर को जेवर एयरपोर्ट के को जोड़ने वाले एक्सप्रेस वे के बनने से क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुलेंगे। फरीदाबाद शहर आने वाले समय में विकास की नई दौड़ में शामिल होने जा रहा है।

जिससे विकास कार्यों और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में फरीदाबाद को विश्व में अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली मथुरा एक्सप्रेस वे के बाद दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

उन्होंने कहा कि इसके बाद फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक एक नया एक्सप्रेस में बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस वे 31 किलोमीटर लंबा होगा और छह लेन का बनाया जाएगा।

इस अवसर पर लोकसभा निगरानी कमेटी के चैयरमैन एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्सवाल एवं निवर्तमान पार्षद गीता रैक्सवाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर,जिला सचिव मुकेश शर्मा,भाजपा नेता सरपंच उमेश शर्मा,रवि भड़ाना, मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा,पुर्व मंडल अध्यक्ष यशोदा डबराल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती साहु,ओबीसी मोर्चे के अध्यक्ष जगमोहन यादव,युवा मोर्चे के उपाध्यक्ष जयंत कपासिया,कामेश्वर चौबे,पुर्व मंडल अध्यक्ष विजयपाल सिह, महामंत्री विशाल,मुकेश झा, जयंत,सचिव विरेंद्र सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *