Breaking News
Screenshot 20241228 2017142

साईं धाम में धूमधाम से मनाया गया वीर बाल दिवस

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट 

फरीदाबाद:सेक्टर-86 स्थित शिरड़ी साईं बाबा स्कूल में वीर बाल दिवस बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।Screenshot 20241228 2017142

इस उपलक्ष्य में विद्यालय में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जैसे निबंध प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता। जिनमें सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए साईं धाम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ मोतीलाल गुप्ता ने कहा कि आज हमें अपने इतिहास को जानने की आवश्यकता है हमें जो इतिहास पढ़ाया गया है उनमें कई नायकों का नाम नहीं है। का आज का दिन गुरु गोविंद सिंह जी के उन साहबजादो को याद करने का है जिन्होंने सर कटाना स्वीकार किया पर सर झुकना नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि जो सम्मान इस स्मृति को वर्षो पहले मिलना चाहिए था वो मिल रहा है।

प्रधानाचार्या बीनू शर्मा ने सभी सभी छात्रों को वीर बाल दिवस के विषय में बताते हुए कहा हमें बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान से शिक्षा लेनी चाहिए कि किसी भी बड़े काम को करने के लिए उम्र कोई बाधा नहीं होती है। जैसे उन्होंने 6 बर्ष जैसी छोटी उम्र मे ही हसते हसते दीवार मे चुनना स्वीकार किया। सभी छात्रों ने सभी शहीदों के लिए 2 मिनट का मौन रखा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *