Breaking News

पसान क्षेत्र में नगर सेवा अभियान के तहत वार्ड नंबर 7 में किया गया भ्रमण जनता की सुनी समस्याएं

 

ब्यूरो रिपोर्ट तीरथ पनिका IBN NEWS अनूपपुर मध्यप्रदेश

भालूमाड़ा/अनूपपुर – नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में 4 जून 2021 को नगर पालिका अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता के मार्गदर्शन में नगर सेवा अभियान के तहत नगर पालिका के इंजीनियर अविनाश मरकाम कर्मचारी योगेंद्र तिवारी, संजय त्रिपाठी, संतोष पांडे ,चंद्रनाथ कोल ,विकास चौहान के अलावा स्वच्छता विद्युत विभाग एवं अन्य विभागों के कर्मचारी वार्ड क्रमांक 7 का भ्रमण करते हुए जनता की समस्याओं को जानने का प्रयास किया और उसका समाधान भी किया।

प्रत्येक गली मोहल्लों में नगर पालिका के कर्मचारी पहुंचकर नगर सेवा अभियान के तहत तमाम समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं वार्ड नंबर 7 में नगर पालिका अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता ने व्यक्तिगत लोगों से संपर्क करते हुए लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया और उसके समाधान के निर्देश दिए नगर पालिका की इस पहल से तमाम वार्डों में जो भी छोटी बड़ी समस्याएं हैं उनका यथा सम्भव समाधान किया जा रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *