Breaking News

उमरिया(मध्यप्रदेश):देश में पहली बार प्रदेश में किशोरों को मिलेगी रोचक स्वास्थ्य शिक्षा किशोर स्वास्थ्य के लिये जारी एनीमेशन, साथिया एप और कामिक्स

उमरिया(मध्यप्रदेश):देश में पहली बार प्रदेश में किशोरों को मिलेगी रोचक स्वास्थ्य शिक्षा किशोर स्वास्थ्य के लिये जारी एनीमेशन, साथिया एप और कामिक्स
उमरिया – देश में पहली बार मध्यप्रदेश में किशोर-किशोरियों को रोचक ढंग से स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा देने के लिये 12 कामिक बुक्स एवं एनीमेशन का शुभारंभ किया गया है। एशिया पैसिफिक रीजन की डिप्टी रीजनल डायरेक्टर डॉ. जेनिफर बटलर और स्वास्थ आयुक्त श्रीमती पल्लवी जैन ने गत दिवस राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में एनीमेशन फिल्म, साथिया एप और कामिक्स किताबों का विमोचन किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं यू.एन.एफ.पी.ए. द्वारा तैयार किये गये एप और कामिक्स देश में पहली बार मध्यप्रदेश में लांच किये गये हैं। मध्यप्रदेश किशोरों के स्वास्थ्य कार्यक्रमों में देश में आदर्श राज्य के रूप में उभरा है।
यहाँ स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से बहुत कम समय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम को सफलता मिली है। इस संबंध में उड़ीसा, छत्तीसगढ़, दिल्ली आदि राज्य मध्यप्रदेश राज्य का अध्ययन दौरा कर चुके हैं।साथिया एप गूगल प्ले-स्टोर पर निःशुल्क उपलब्ध है। प्रदेश का कोई भी किशोर अथवा उनके अभिभावक इसे अपने मोबाइल पर इंस्टाल कर किशोर स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी निरूशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
आर.के.एस.के. मोबाइल एप्लीकेशन एवं वेब सॉफ्टवेयर जी.पी.एस. आधारित है। इसमें किशोर मित्र स्वास्थ्य क्लीनिक, गाँव स्तर पर साथिया द्वारा ब्रिग्रेड और गाँव के किशोर-किशोरियों के बीच की जा रही स्वास्थ्य गतिविधियों का डॉटा एकत्र करने में मदद मिलेगी। स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रशिक्षक और परामर्शदाता की आउटरीच गतिविधियों की मॉनीटरिंग मोबाइल एप के माध्यम से हो सकेगी। यह एप ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों स्थितियों में काम करेगा।

रिपोर्ट तीरथ पनिका ibn24x7news मध्यप्रदेश

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *