Breaking News
WhatsApp Image 2025 02 05 at 4.15.01 PM

डेढ़ लाख अनुमानित कीमत का गांजा सहित दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट:- अंकुर त्रिपाठी जिला ब्यूरो चीफ इटावा

बकेवर-: जनपद इटावा के बकेवर थाना पुलिस ने बीते दिवस की रात्रि बकेवर भर्थना मार्ग पर वाहन चैकिंग के दौरान दो युवकों को मोटरसाइकिल से गांजा की बोरी ले जाते समय सती मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। जिसकी अनुमानत कीमत डेढ लाख रुपए बताई जा रही है।WhatsApp Image 2025 02 05 at 4.15.01 PM

इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे बाहन चैकिंग अभियान के तहत सीओ भर्थना अतुल प्रधान के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक बकेवर भूपेन्द्र सिंह राठी व कस्बा इंचार्ज हाकिम सिंह अपने हमराही फोर्स के साथ विगत दिवस की रात्रि करीब 9.10 बजे बकेवर भर्थना मार्ग पर वाहन चैकिंग कर रहे थे कि तभी बकेवर की ओर से एक मोटरसाइकिल अपाचे आती दिखी जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सबारों ने मोटरसाइकिल को छोडकर भागने का प्रयास किया।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करके दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल सहित सती मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।पकड़े गये ब्यक्तियों से पूंछतांछ करते हुए उनके हाथ में पकड़े पाॅलिथिन को चैक किया तो उसके अन्दर 10 किलो गांजा बरामद किया। जिसे वह राहगीरों को बेंचकर लाभ कमाते हैं।

नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम आदेश कुमार पुत्र नेम सिंह निवासी नगला भारा भरथना इटावा व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अवधेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी सुभाषनगर बकेवर इटावा बताया। जिनके पास से एक मोटरसाइकिल अपाचे यूपी 84 एएम 2301 बरामद हुई। जिसे पुलिस ने सीज करके एन डी पी एस के तहत मुकदमा दर्ज करके दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …