Breaking News

हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में समाज सेविका अम्बिका शर्मा व एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट के संयोजन में वरिष्ठ भाजपा नेता व समाज सेवी पंडित टिपरचंद शर्मा के सानिध्य में चावला कालोनी, बल्लभगढ़ स्थित नेहरू अकेडमी स्कूल के बच्चों के साथ एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

यह यात्रा चावला कालोनी की मार्किट से होते हुए वापिस गुरुद्वारा रोड़ से नेहरू स्कूल तक निकाली गई है। हर घर तिरंगा यात्रा का उद्देश्य बच्चों और जनता में भारत देश के राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के लिए जागरूकता लाना व हर घर में एक तिरंगा झंडा जरूर लगाना है। अम्बिका शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश का गौरव है और हर भारतीय को तिरंगे झंडे का सम्मान करना चाहिए।

हर घर तिरंगा यात्रा में पंडित टिपरचंद शर्मा,अलका शर्मा,महेंद्र वशिष्ट,कैलाश वशिष्ट,अशोक शर्मा,स्कूल संचालक डॉ.अजय बत्रा,प्रेम लता चिकारा,विजयपाल सिंह,हरमीत कोर,सुनीता गुप्ता,रेखा भटनागर,रेनू बाला,गायत्री,स्कूल प्रिंसिपल, स्कूल के सभी छात्र,स्कूल शिक्षिकायें,दिनेश,हन्नी व अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

रक्तदान हमें नियमित रूप से करना चाहिए सीजीएम सुकृति गोयल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:आरआरएस हरियाणा संपर्क प्रमुख गंगा शंकर जय सेवा फाउंडेशन एवं …