Breaking News

कोरोना पीड़ितों को जल्द स्वस्थ होने की व दिवंगत आत्माओं को दी गई श्रद्धांजलि

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों को स्वस्थ होने के लिए राष्ट्रीय अखबार दैनिक जागरण द्वारा चलाया गया अभियान में शहर के हर सामाजिक संस्थाओं व राजनीतिक तथा व्यापार करने वाले सभी उद्योगपतियों ने दो मिनट का मौन रखकर और आंखें नम करके कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों को स्वस्थ होने के लिए सुबह शहर के सभी लोगों ने भगवान से सर्व धर्म प्रार्थना की है और जो लोग कोरोना महामारी के कारण इस दुनिया से चले गए हैं उन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की है |

जिसमें सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव एवं प्रधान नीरज मिगलानी ने अपनी टीम के साथ मिलकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी है और जो लोग अभी कोरोना वायरस से पीड़ित हैं उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना की है | तो वहीं हरसीरत फाउंडेशन की अध्यक्ष हरमीत कौर ने भी अपनी टीम के साथ मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित की है | तो वहीं अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने भी अपनी टीम के साथ मिलकर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को स्वस्थ होने की प्रार्थना की है और जो लोग कोरोना महामारी के समय इस दुनिया से चले गए हैं उन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की है |

➡️ हम सबको उन लोगों को याद करना होगा जो हमारे साथ कुछ दिन पहले रहते थे और रहे हैं पर अब कोरोना महामारी के कारण अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं हमें उनको याद करके श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहिए क्योंकि ये लोग एक महामारी में अपनी जान पर खेल कर इस दुनिया से चले गए हैं हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भगवान अपने श्रीचरणों में इन सभी दिवंगत आत्माओं को शांति व स्थान दें | और इन सभी के परिजनों को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें | ओर जो लोग अभी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं भगवान उन सभी को जल्द से जल्द स्वस्थ करें ये हमारी भगवान से प्रार्थना है |:- नीरज मिगलानी,प्रदेश सचिव एवं प्रधान ओल्ड फरीदाबाद |

➡️कोरोना महामारी एक काफी भयंकर बीमारी है इस बीमारी में शहर के बहुत लोगों ने अपनी जान गावाई है हम उन सभी दिवंगत आत्माओं के लिए हमने राष्ट्रीय अखबार दैनिक जागरण द्वारा चलाया गया अभियान में सर्व धर्म प्रार्थना की मुहिम में बढ़ चढ़कर भाग लिया है और हमारी टीम ने भी मिलकर कोरोना से पीड़ित लोगों को स्वस्थ होने के लिए भगवान से प्रार्थना की है और जो लोग कोरोना महामारी के समय इस दुनिया से चले गए हैं उनको दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि दी है |:- हरमीत कौर

➡️जिन लोगों ने कोरोना काल में अपनी जान को दाओं पर लगाकर अपनी जान जोखिम में डाल कर इस दुनिया से चले गए हैं हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भगवान इस महामारी को जल्द खत्म कर दें ताकि मनुष्य इस संसार में सब कुछ कर सके और जो लोग अभी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं या हॉस्पीटल में भर्ती हैं भगवान उन सभी को जल्द स्वस्थ करें ये हमारी भगवान से प्रार्थना है |-:सुरेंद्र शर्मा बबली,अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *