Breaking News

मोहल्ले के युबक ने नाबालिक लड़की की अश्लील बातों का ऑडियो लेकर किया ब्लैकमेल पैसे बसूले।

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फ़तेहगंज पश्चिमी। इलाके की एक नाबालिक लड़की की अश्लील बातों का ऑडियो लेकर एक युवक ने उसे धमकाकर और बलैक मेल करते हुये साठ हजार रुपये वसूले। लगातार ब्लैक मेल करने पर जब लड़की पैसे देने से असमर्थ हो गयी तो उसने अपने पिता को बताया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने लड़की के बयान लेकर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित लड़की ने बयान दर्ज करते समय पुलिस पर धमकाने का आरोप लगाया है।

इलाके की एक लड़की कक्षा आठ की छात्रा है। उसकी क्लास के ही किसी लड़के से दोस्ती हो गयी।एक दिन लड़के से बात करते हुए मोहल्ले के ही एक खुरापाती युवक ने देख लिया।उसकी बात चीत की ऑडियो किसी तरह से खुरापाती युवक ने ले ली।जिसको लेकर वह नाबालिक लड़की को उसके पिता को बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

 

पिछले एक साल से धमकाकर युवक लड़की से से साठ हजार रुपये कई किस्तो में ले चुका है।आरोप है कि जब लड़की रुपये देने से इनकार करती तब मोहल्ले के ही खुरापाती युवक उसको एक सुनसान कोठरी में आने का फोन पर दबाब बनाता।आने से मना करने पर फोन पर ही अशलील बातें करता था।

 

एक सप्ताह पहले खुरापाती ने वलैकमेल करते हुए पांच हजार रुपये और मांगे जब लड़की पर पैसो की कोई व्यवस्था नही हुई तो उसने परेशान होकर अपने पिता को पूरी घटना को बताया जिस पर उसके पिता ने पुलिस को तहरीर दी।जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने पुलिस पर बयान दर्ज करने के दौरान धमकाने और समझौता करने का आरोप लगाया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *