Breaking News

थाना कमला नगर पुलिस टीम द्वारा गुम बच्चे को किया सकुशल बरामद…..

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा के निर्देशन में ड्यूटीरत थाना कमला नगर पुलिस टीम को दिनांक 04.07.2021 सूचना प्राप्त हुई कि 01 बच्चा शिवांग अपने पिता से नाराज होकर अपने मकान नटराज पुरम से कहीं चला गया है। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने पर भी बच्चा नहीं मिला। सूचना मिलने के उपरान्त पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये सीसीटीवी कैमरे पूछताछ आदि के माध्यम द्वारा तलाश की गयी।

पुलिस टीम द्वारा काफी तलाश करने के उपरान्त बच्चे को सकुशल तीज नगर चौक से बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा सहजता पूर्वक बच्चे से घर से जाने का कारण पूछो तो बच्चे द्वारा बताया गया कि मेरे पापा मेरे छोटे भाई को ताऊ जी के यहां ले गए थे व मुझे घर पर ही छोड़ गए थे। इस बात पर मैं नाराज होकर घर से निकल गया था और आगे जाकर रास्ता भूल गया। पुलिस द्वारा अत्यंत तत्परता से बच्चे की बरामदगी कर उसके मां-बाप को सुपुर्द किया गया तथा उन्हें हिदायत दी गई कि भविष्य में बच्चे से नाराज होकर कोई काम या कोई बात ना करें। बच्चे शिवांग को उसके दादा तथा माता पिता को सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम द्वारा अत्यन्त मेहनत के साथ बच्चे शिवांग की सकुशल बरामदगी को लेकर परिजनों द्वारा अत्यन्त प्रशन्नता के साथ पुलिस टीम को धन्यवाद दिया गया व आगरा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *