Ibn न्यूज़ टीम
महराजगंज
क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज द्वारा अर्द्धसैनिक बल के साथ थाना क्षेत्र पनियरा के क्रिटिकल मतदान केन्द्र गांगी व नरकटहां तथा विभिन्न् सामान्य मतदान केन्द्रो पर फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन कर आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया।
उपरोक्त के क्रम में आम जनमानस से चुनाव के दृष्टिगत वार्ता की गयी तथा उनके चुनाव से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान कर मतदान में पूर्ण सहयोग करने व आश्वस्त होकर मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।