Breaking News

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने सदस्यों संग की पूर्व मंत्री विपुल गोयल से शिष्टाचार भेंट की

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS हरियाणा, फरीदाबाद

फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष और नगर निगम के वार्ड नंबर-28 के पार्षद नरेश नंबरदार ने अपने मोर्चा के सभी सदस्य और पदाधिकारियों के साथ पूर्व उद्योगमंत्री विपुल गोयल से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की और मार्गदर्शन लिया | इस अवसर पर गोयल ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पार्षद नरेश नंबरदार को अनुसूचित मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है और ना ही कोई परिवारवाद कि राजनीती है,पार्टी सभी को मौका देती है | इसलिए खुद को छोटा बड़ा ना समझते हुए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी का सबसे पहला कर्तव्य यही है कि जो भी योजना सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं उनका हर आम जनता तक लाभ पहुंचना है यही पार्टी के सच्चे सिपाही होने का कर्तव्य है |

गोयल ने कहा कि आप सभी पार्टी के मजबूत स्तंभ है,इसलिए जिले के चुने हुए प्रतिनिधियों से लगातार संपर्क करते रह कर सभी आमजन की समस्याओं से प्रतिनिधियो को रूबरू करवा कर उनका समाधान करवाना भी सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए | गोयल ने कहा कि उन्हें आशा और विश्वास है कि अनुसूचित जाति मोर्चा ज़िला अध्य्क्ष नरेश कुमार के नेतृत्व मे और भी मजबूत होगा और आप सभी के सहयोग से जन जन तक पार्टी की नीतियो और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता करेगा | जिससे भारतीय जनता पार्टी का परिवार भी बढ़ेगा और मजबूत भी रहेगा | इस अवसर पर वर्तमान पार्षद और जिला अध्यक्ष नरेश नंबरदार ने अपने संबोधन में कहा कि वह आपके शीर्ष नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और सभी प्रतिनिधियों से संपर्क कर जनता के बीच में रहकर पार्टी की नीतियों का प्रचार और प्रसार करेंगे तथा जो कार्य अधूरे रह गए हैं उन्हें प्रतिनिधियों के साथ संपर्क करके जल्द से जल्द पूरा करवाने का काम करेंगे | मौके पर मौजूद सभी लोगों में भी पूर्व मंत्री और अपने जिला अध्य्क्ष को आश्वासन दिया कि पार्टी के लिए दिन रात एक करके काम करेंगे और भारतीय जनता पार्टी को पहले से भी अधिक मजबूत करने के लिए ईमानदारी से काम करेंगे |
इस मौके पर जिला अध्यक्ष नरेश नम्बरदर,जिला महामंत्री जयप्रकाश सिंह,जिला महामंत्री जगदीश,उपाध्यक्ष अमित कुमार, उपाध्यक्ष ओमपाल,उपाध्यक्ष ज्ञान,चन्द गहलोत,उपाध्यक्ष संजय ओढ़,उपाध्यक्ष बलराज माहौर,उपाध्यक्ष रोहतश नम्बरदर, सचिव,दीपक सिंह,सचिव सुभाष गहलोत,सचिव साहब सिंह,सचिव सुन्दरलाल बंसबाल, सचिव प्रीतम सिंह,सचिव राजकुमार अहेरिया,कोषाध्यक्ष राजकुमार गौतम,मीडिया प्रभारी सुनील कुमार,सहमीडिया प्रभारी ज्वाला सिंह,प्रचार मंत्री लेख चन्द,सह प्रचार मंत्री राजकुमार नम्बरदर,कार्यालय प्रमुख लक्ष्मण सिंह,जीत राम गेहलोत, अमरपाल गेहलोत व डॉक्टर कुलदीप जय सिंह उपस्थित थे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *