Breaking News
7ba13544 0bbe 4a93 91a7 1bda01b37426

वाहन चोरी करने वाले आरोपी को स्कूटी सहित क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट7ba13544 0bbe 4a93 91a7 1bda01b37426

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आरोप में संलिप्त आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी राकेश सिंह की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम शिवम है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गांव सलामतपुर का तथा वर्तमान में फरीदाबाद सेक्टर-56 राजीव कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना कोतवाली के वाहन चोरी के मामले में चोरी की स्कूटी सहित प्याली चौक अनाज गोदाम के पास से गिरफ्तार किया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया की आरोपी पूर्व में अवैध हथियार और स्नैचिंग के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी नशा करने का आदि है। नशे की पूर्ती के लिए आरोपी ने चोरी की वारदात को अनजाम दिया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत मे पेश कर जेल भेजा गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *