Breaking News
WhatsApp Image 2023 01 26 at 8.28.38 PM

महंगाई और भ्रष्टाचार की मार से देश में त्राहि-त्राहि:मनोज चौधरी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बहुजन समाज पार्टी फरीदाबाद विधानसभा के तत्वाधान में 74 वें गणतंत्र दिवस पर एसी नगर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा प्रभारी मनोज चौधरी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे जबकि जिला अध्यक्ष सरदार उपकार सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में जिला जौन प्रभारी टीकम सिंह गौतम, विधानसभा प्रभारी जगदीश आर्य,अध्यक्ष केएल गौतम, महासचिव प्रेम कुमार,एनआईटी विधानसभा महासचिव डॉ.सुशील कटारिया,बल्लभगढ़ विधानसभा प्रभारी जितेंद्र गौतम,वरिष्ठ अधिवक्ता एनपी सिंह बघेल, रामफल जांगड़ा,डॉ.कुंवर सिंह, उदयवीर सागर,महावीर सिंह,महेंद्र सिंह,संजू कुमार,मुंशीराम,घनश्याम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023 01 26 at 8.28.38 PM

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रभारी मनोज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को बदलना चाहती है,और गरीब लोगों को बेरोजगार और ज्यादा गरीब बना कर देश को अंधेरे में धकेल रही है। नोटबंदी,जीएसटी और कोरोना जैसी बीमारी के बाद देश में बेतहाशा महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है जिसने गरीब आदमी की कमर तोड़ दी है। आज महंगाई से परेशान लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं,मगर सरकार केवल उद्योगपतियों का पेट भरने में लगी है।

झुग्गी झोपड़ी और कॉलोनियों में रहने वाले लोग दो वक्त का गुजारा करने के लिए सरकारी राशन पर आश्रित होने पर मजबूर है। जबकि भाजपा सरकार लोगों को स्वाभिमानी और संपन्न बनाने की बात करती है जो केवल जुमले हैं। चौधरी ने कहा इससे पहले कांग्रेस ने भी देश में सैकड़ों घोटाले करके जनता के पैसों को लूटा और विदेशों में जमा करा दिया। उन्होंने आम आदमी पार्टी को केवल फोटो दिखाकर गुमराह करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि जनता जाग रही है।

बहन कुमारी मायावती ने लखनऊ और नोएडा जैसे शहर बसाकर दिल्ली मॉडल को फेल कर दिया है। हर गरीब को उसका अधिकार और सम्मान देने का काम केवल बहुजन समाज पार्टी ने किया है, जिसने उत्तर प्रदेश में लाखों नौकरियां गरीबों को दी। यूनिवर्सिटी,कॉलेज,स्कूल और अस्पताल बनवाएं। इसीलिए 2024 में जनता केवल बहुजन समाज पार्टी को चुनकर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने का काम करेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *