Breaking News

शाखा प्रबंधक ने उपनिरीक्षक के साथ बृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

भारतीय स्टेट बैंक सबया ढाला के शाखा प्रबंधक जो अपने मृदुभाषी स्वभाव के कारण जनता में लोकप्रिय हो गये है श्री धर्मेंद्र सिंह ने बैंक के सामने आज स्थानीय उपनिरीक्षक थाना कोठीभार  के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया ।

उन्होंने बताया कि एक बृक्ष 10 पुत्र के समान होता है मानव जीवन में वृक्ष का बहुत महत्व है वृक्ष से हमे ऑक्सीजन, फल, ईंधन इत्यादि मिलता है तथा साथ ही साथ पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में इनका काफी योगदान है । हम सभी को संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना चाहिए ताकि मानव जीवन रोग मुक्त होकर स्वथ्य हो सके।

उक्त कार्यक्रम सामाजिक संस्था पहल के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश जी, अधिवक्ता कृष्ण पाल राणा, भाजपा युवा नेता विकास पाठक, सत्यकेश कुमार, हिंयुवा ब्लॉक उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र यादव, मोहन कुमार आदि लोगो की उपस्थिति में कोरोना प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए मनाया गया।
फणीन्द्र कुमार मिश्र सिसवा बाजार

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *