Breaking News

मियाँ साहेब की यौमे पैदाइश सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई

IMG 20220620 WA0113

 

रिपोर्ट मो०अनस

गोरखपुर। इमामबाड़ा स्टेट के सरपरस्त सज्जादानशीन अदनान फर्रुख अली शाह मिया साहब की यौमे पैदाइश अमन शान्ति सद्भाव के प्रतीक के नाम पर इमामबाड़ा मुतवल्लियांन कमेटी के जानिब से हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई यौमे पैदाइश कर्यक्रम अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चन्द दानिश्वर व ओहदेदारान समाजसेवी वेयक्तिओ के मौजूदगी में मिया साहेब के आवास मोहद्दीपुर उनके निजी आवास पर सम्पन्न हुआ इमामबाड़ा मुतवल्लियांन कमेटी के जिलाध्यक्ष सय्यद इरशाद अहमद ने यौमे पैदाइश के मौके पर बे इन्तेहा खुशी का इज़हार करते हुये कहा आज चारो तरफ समाज मे तनाव का माहौल बरकरार है ज़रूरत है अमन के रहबर व अमन के पुजारियो की ऐसे में सद्भाव प्रेम भाई चारगी व अमन के योद्धा की ज़रूरत सदैव महसूस की जाती रही है। पूर्वांचल में अदनान फर्रुख शाह मिया साहेब अमन के रहबर है।

IMG 20220620 WA0112

मिया साहेब ने शहर गोरखपुर में अमनो अमान भाई चारगी का वा हिन्दू मुस्लिम एकता गंगा जमुनी तहजीब के हिमायती रहे ऐसे में कमेटी अपने तमाम साथियो के साथ मिया साहेब की यौमे पैदाइश अमन शान्ति वा प्रतीक के रूप में मनाया जा रहा है। इस पवित्र मौके पर इमामबाड़ा मुतवल्लियांन कमेटी ने फूल माला पहना कर वा बुके देकर उन्हें बहुत बहुत बधाई दिया तथा उनका शुक्रीया भी अदा किया कि वे अमन शान्ति वा सद्भाव के दीप को जलाने का क्रम जारी रख्खे कमेटी के सभी लोगो ने फूल माला पहना कर मुबारकबाद पेश किया।
हिन्दू मुस्लिम एकता कमेटी के अध्यक्ष साकिर अली सलमानी ने कहा मिया साहेब शान्ति के सच्चे रहनुमा है। उनकी पैदाइश शहर में अमन शान्ति के लिये प्रेरणा देती है। उन्होंने जो सद्भाव की शमा जलाने का कार्य किया है। उसी से शहर गोरखपुर में शान्ति का वातावरण है।

IMG 20220620 WA0111
इस अवसर पर हाजी सोहराब खान इंजीनियर मिन्नत सय्यद वसीम इक़बाल लड्डन खां मौलाना तामीर अजीजी आफताब अहमद मोहम्मद वसीम हामिद अन्सारी मिनहाज सिद्दिकी एडवोकेट मोहम्मद अनीस एडवोकेट गुलाम अली खान आकिब अन्सारी चौधरी नफीस अहमद मुमताज अन्सारी कैस अख्तर हाफिज हदीश सय्यद अनस सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *