Breaking News

291वीं गंगा आरती वैदिक मंत्रोचार के बीच संपन्न हुई गूजे घंट-घड़ियाल।

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गंगा आरती वैदिक मंत्रोचार के बीच संपन्न हुई 291वें गुरुवारियां आरती के *मुख्य अतिथि विद्या भारती गोरक्ष प्रांत के संगठन मंत्री रामय जी* ने गणेश स्तुति, लक्ष्मी नारायण की पूजा अर्चना के उपरांत मां गंगा की आरती की।

 

गोरखपुर। सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति की ओर से की जाने वाली साप्ताहिक गंगा आरती-पूजन मंत्रोचार के बीच संपन्न हुआ। बृहस्पतिवार को सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर मां गंगा की आरती-पूजन की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्या भारती गोरक्ष प्रांत के संगठन मंत्री रामय जी ने भगवान गणेश जी की स्तुति से किया। उन्होंने सबसे पहले मुख्य मंदिर में स्थापित भगवान लक्ष्मी नारायण की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन अर्चन किया।

इसके बाद बजरंग बली, लक्ष्मी नारायण की और फिर मां गंगा की आरती पूजन किया गया। इस बीच मंत्रोचार और घंट-घड़ियाल गूंज रहे थे। इसके गूंज से पूरा धाम परिसर भक्तिमय हो उठा। इस दौरान इंद्र देव भी मेहरबान रहे। झमाझम हो रही बूंदा बांदी के बीच लगभग एक घंटे चली गंगा आरती के भक्तिमय माहौल में लोग खो गए। आरती की शुरुआत ओम जय गंगे माता, जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता… से होते ही धाम परिसर पर भक्ति का मौहाल देखते ही बन रहा था। आरती का संचालन सिद्धि गुप्ता कर रही थी।

विगत कई वर्षों से चल रही महाआरती के क्रम में गुरुवार को 291वीं गंगा आरती वैदिक मंत्रोचार के बीच संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की।

कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए हर तरह की एतिहात बरती जा रही है।

सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर मां गंगा की आरती हरिद्वार और काशी के तर्ज पर वर्ष 2015 में इसकी शुरुआत की गई।   यहां पर प्रत्येक गुरुवार को शाम को महाआरती की जाती है। इस महाआरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो कर इसके साक्षी बनते हैं।  इस बार 291वें के गवाह बने विद्या भारती गोरक्ष प्रांत के संगठन मंत्री रामय जी। उन्होंने इस मौके पर कहा कि सूर्यकुण्ड धाम का नजारा अब बदला-बदला सा नजर आ रहा है। शहर की पौराणिक धर्म स्थली कहे जाने वाली सूर्यकुण्ड धाम सरोवर की यह स्थिति सूर्यकुण्ड धाम सरोवर जीर्णोद्धार समिति के प्रयासों से ही संभव हो सका है। अब यह धाम परिसर पूरी तरह साफ सुथरा नजर आ रहा है जो सराहनीय है। योगी सरकार ने पौराणिक स्थलों के उत्थान के लिए जो पहल कर रही है। उसका जीता जागता उदारण यह सूर्यकुण्ड धाम है।

उन्होंने कहा कि सूर्यकुण्ड जीर्णोद्धार समिति की पहल पर सीएम योगी ने इस धाम को पर्यटक स्थल से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि नदियों और सरोवर हमारी जीवन रेखा है और इनकी पवित्रता बनाए रखना हर हिंदू का धर्म है। यह महाआरती इस सरोवर की सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने में सहायक साबित हो रही है।

समिति के उपाध्यक्ष अमरदीप गुप्ता ने कहा कि इन नदियों और शहरों का धार्मिक रूप से जितना महत्व है उतना ही महत्वपूर्ण यह हमारे जीवन के लिए उन्होंने कहा कि सूर्यकुण्ड धाम हमारी पौराणिक विरासत है यह सरोवर महाभारत काल का है यह सरोवर साफ-सुथरा और पवित्र रहे इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है।

समिति के सचिव, शीतल कुमार मिश्र ने कहां की सूर्यकुण्ड सरोवर जीर्णोद्धार समिति द्वारा शुरू किए गए सरोवर की सफाई अभियान और महाआरती का आयोजन हमारे परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महराज जी के दिशा निर्देशों में शुरू की गई जो आज भी निरंतर जारी है उन्होंने कहा कि क्षेत्रों के लोगों का भी दायित्व बनता है कि इस कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें ताकि कार्य की गति रुकने न पाए।

गंगा आरती के पूर्व मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र सुधाकर त्रिपाठी ने ओढ़ाया। तो स्मृति चिन्ह अमरदीप और शीतल मिश्र ने भेट किया।

कार्यक्रम में अमरदीप गुप्ता,  भाजपा युवा नेता शीतल कुमार मिश्रा, समरेन्दु कुमार सिंह,  सिद्धि गुप्ता, त्रिलोकीनाथ बारी, मोनु गुप्ता, प्रतिक सिंह, घनश्याम पासवान, समरेन्दू सिंह, हरिनारायण गुप्ता, प्रभात मिश्रा, मक्कु लाल शर्मा, घनश्याम पासवान, राम सिंह प्रजापति, अमित श्रीवास्तव,  दीपा पाण्डेय, मीना श्रीवास्तव, आकाश कुमार,  सूरज शर्मा, आदि  लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *