रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली
बरेली। मानव सेवा क्लब और सक्षम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को डी.डी. पुरम स्थित कुष्ठ सेवा आश्रम के परिसर में जन उपयोगी पौधे लगाए गए। जिसमें बालम खीरा, पाकड़, अर्जुन, अमरूद, जामुन,नीम के 50 से अधिक पौधे लगाए गए। पौधे नगर विधायक डा. अरुण कुमार के मुख्य आतिथ्य में लगाये गए पौधे लगाते समय उन्होंने कहा कि पौधे लगाकर उसकी देखभाल छोटे बच्चे की तरह होनी चाहिए।
शिक्षाविद प्रो.एन. एल.शर्मा, मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, सक्षम के प्रांतीय उपाध्यक्ष वेदप्रकाश सक्सेना, राजेश सक्सेना,इं. ए. एल. गुप्ता,किरन सक्सेना,निरूपमा अग्रवाल, मंगलम, रोहित ने पौधे लगाए।कुष्ठ रोगियों को फल और मिष्ठान का भी वितरण किया। कार्यक्रम समाजसेवी सुधीर कुमार चंदन की स्मृति में किया गया।