Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 27 at 11.46.35 PM

स्वर्णकार समाज को सत्ता एवं राजनीति में मिले उचित भागीदारी

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। स्वर्णकार समाज द्वारा राजनैतिक भागीदारी सुनिश्चित करने एवं समाज के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से गुरुवार की देर शाम अग्रवाल भवन, सुड़िया में बैठक का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि गोरखपुर के स्वर्णकार समाज के ध्वजवाहक, स्वर्णकार समाज में नई चेतना का संचार करने वाले तेज तर्रार युवा समाजसेवी विनय वर्मा रहे। स्वर्णकार समाज की बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपदों से आए हुए जनप्रतिनिधियों में बदायूं नगर पालिका चेयरमैन आकाश वर्मा ,
संत कबीर नगर खलीलाबाद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ,मगहर की चेयरमैन संगीता वर्मा, पथरदेवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नीरज कुमार वर्मा व गोरखपुर के डॉक्टर अरुण वर्मा उपस्थित रहे और सबने एक स्वर से संवाद , समन्वय सहयोग और समर्पण को आधार मानकर भागीदारी के सापेक्ष हिस्सेदारी की जोरदार पैरवी की और समाज में राजनैतिक चेतना जागरण पर विशेष बल दिया और राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ स्वर्णकार समाज को राजनीतिक मंच दिलाने पर चर्चा हुई ।

बैठक के प्रारंभ में स्वर्णकार समाज के संत शिरोमणी नरहरी दास के चित्र पर अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम संयोजक रवि सर्राफ ने सभी अतिथियों एवं समाज के लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि हम लोगों का पहला लक्ष्य विधान परिषद एवं विधानसभा में समाज के नेतृत्व व हक के लिए बड़ी लड़ाई के लिए तैयार हो जाना चाहिए अब स्वर्णकार समाज अपने राजनीतिक अधिकार के लिए सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करना चाहता है और सभी राजनीतिक दलों से इसकी अपेक्षा भी रखता है, जिसके लिए स्वर्णकार समाज एकजुट होकर हर संघर्ष के लिए तैयार हो रहा है। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी कृष्ण नारायण सोनी ने की ।
बैठक का सफल संचालन पूर्व पार्षद किशोर कुमार सेठ ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी कमल कुमार सिंह ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से चित्रकूट से कमलेश सोनी, बलिया से प्रमोद वर्मा, प्रयागराज से शिव शंकर वर्मा, भदोही से राकेश वर्मा ,चंदौली से विनय वर्मा, प्रयागराज से पूर्व पार्षद वर्मा, कृष्ण नारायण सोनी, अनिल चंचल, रवि शंकर सिंह, कमलेश चंद्र वर्मा,सत्यनारायण सेठ, विष्णु दयाल, शैलेश वर्मा, पूर्व पार्षद द्वय अशोक सेठ व संजय शाह मुन्ना, पूर्व प्रधान मनोज सेठ, ईश्वर चंद वर्मा, दुर्गा प्रसाद एडवोकेट, विनोद सेठ, श्याम सुंदर सिंह, कृष्ण कुमार सेठ, सतीश वर्मा, जितेंद्र कुमार सेठ, किशन सेठ, देवेंद्र सेठ, पंकज सर्राफ, सतीश वर्मा, बबलू वर्मा, अनूप सेठ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनय वर्मा ने इस सफल आयोजन के लिए उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *