Breaking News

पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा क्षेत्र में किया पैदल गस्त,आप्रेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत लगे कैमरों का किया गया निरीक्षण

Ibn news Team DEORIA
आज दिनांक 07.08.2023 को पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया श्री संकल्प शर्मा द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सुभाष चैक, काॅपरेटीव चैराहा, हनुमान मंदिर रोड, राघव नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, चैराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्रीयश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष कोतवाली मय पुलिस फोर्स थाना कोतवाली के साथ चाक चैबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पैदल गस्त/फ्लैग मार्च किया गया। पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग करायी गई तथा प्रभारी यातायात एवं थानाध्यक्ष कोतवाली को यातायात व्यवस्था को और सुदृढ किये जाने के संबन्ध में उचित दिशा निर्देश दिये गये। आॅपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत प्रमुख चैराहों पर लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरों का निरीक्षण किया गया तथा लगने वाले सी0सी0टी0वी0 कैमरों के संबन्ध में स्थानीय व्यापरियों से बात-चीत कर उन्हें आॅपरेशन त्रिनेत्र के संबन्ध में बताते हुए कैमरे लगवाये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा पैदल गस्त के दौरान ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी के संबंध में उचित दिशा निर्देश दिए गए। पैदल गस्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है कि जनपद देवरिया पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *