ibn24x7news विजय कुमार शर्मा बिहार
दरभंगा–ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्वपोषित संस्थान दुरस्थ शिक्षा निर्देशालय एवं युनिसेफ के बीच बनी सहमति के आलोक में आज टीचर एजुकेशन का एक्सिलेंस सेंटर विकसित करने की दिशा में आने वाले वितीय प्रबंधन की जानकारी लेने के लिए युनिसेफ के तीन सदस्यी टीम विश्वविद्यालय पहुंची। वहां पहुँचे लोग प्रतिकुलपति प्रो. जयगोपाल, कुलसचिव एन.के. राय के साथ बात-चीत की। टीम ने वितीया परामर्शी अमानुल हक और वित पदाधिकारी विनोद कुमार के साथ वितीय आकलन पर चर्चा भी की। इस अवसर पर कुलसचिव श्री राय ने कहा कि बिहार का यह पहला विश्वविद्यालय है जहां युनिसेफ के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केन्द्र विकसित किया जाना है। इस टीम में युनिसेफ के प्रो. एस.ए.मोईन, सीनियर प्रोग्राम एसोसिएट बिनिमोल थॉमस तथा आॅपरेशन मैनेजर बिलियम नहामो उपस्थित थे। विश्वविद्यालय की ओर से दुरस्थ शिक्षा के निर्देशक सरदार अरविंद सिंह, उपनिदेशक डॉ. विजय कुमार, डॉ. शम्भु प्रसाद आदि मौजूद थे।
Tags दरभंगा पश्चिमी चम्पारण
Check Also
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …