Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 01 at 20.27.36

भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा ने की प्रदेश कार्यकारिणी गठित

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःभारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजपा) हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा ने रविवार को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा की टीम में 6 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं जबकि 2 महामंत्री होंगे। वहीं 6 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। इनके अलावा एक कोषाध्यक्ष,एक कार्यालय मंत्री व एक मीडिया प्रभारी बनाया गया है जबकि 51 युवाओं को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में लिया गया वहीं 44 युवा विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। हरियाणा के विभिन्न जिलों के कुल 112 युवाओं को समायोजित किया गया है।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा ने रविवार को फरीदाबाद स्थित बढख़ल मोटल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि विकास शर्मा रोहतक, उत्कर्ष चौधरी फरीदाबाद,मोहित राठी झज्जर,रोहित मेहता सिरसा, कुलदीप यादव रेवाडी व गायत्री यादव हिसार को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा योगेन्द्र शर्मा पंचकुला व सुमित हुड्डा रोहतक को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं नेहा धवन हिसार,गुरदीप चौहान करनाल,सुंदर चौधरी महेन्द्रगढ़, दीपक आर्य पलवल,मोहित बाल्मीकी सोनीपत, पर्व शर्मा गुडग़ांव को प्रदेश में मंत्री बनाया गया है। इनके अलावा अभिनव रोहतक को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सोंपी गई है तथा विकाल प्रताप जींद को कार्यालय मंत्री और संदीप सजुमा कुरूक्षेत्र को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है।‌

 

प्रदेशाध्यक्ष राणा ने बताया कि महेश यादव,मनु धनखड़,अजय गुडिया,पवन यादव,जितेन्द्र चौधरी,आदित्य धनखड,लोकेश महाजन,कर्ण प्रताप,साहित सुधा,मोहित गेरा, अक्षय मदान,तुषार डोडा,कपिल पांडे,अमित राणा,दीपक शर्मा, अमित मिश्रा,रवि शर्मा,मांगेराम, धीरज यादव,रोबिन मित्तल, भूपेन्द्र सिंह राणा,धु्रव त्रिखा, रोबिन बदोली,नितिन कपूर, प्रदीप कंबोज,राजेन्द्र खेरा बजीन्द्र,सुरेन्द्र उडाना,नवीन बत्रा, दिगविजय,महेन्द्र प्रताप,प्रवीण अत्री,इंद्रजीत यादव,पंकज यादव,ब्रह्म यादव,यशपाल राघव, मयंक निर्मल,कुशल ठाकुर,पदम ढुल,बांके वशिष्ठ,प्रशांत शर्मा, नवीन शर्मा,बीता कालेर,दीपक तंवर,तरूण कौशिक,रोहित गुम्बर,विकास शर्मा,रविन्द्र रॉकी, गगन शर्मा,निखिल गर्ग,नितिश महेन्द्रो व ऋषि जाखड को प्रदेश कार्यकारिण का सदस्य बनाया गया है। जबकि अमित पूरा, चेतन अगिनहोत्री,मनीष भट्टी,अनिल सैनी,दिनेश चौहान, पुलिकत काटारिया,प्रमोद कंबोज,आदित्य कंबोज,यादु बंसल,प्रवीण शर्मा,हेरी सैनी, सुषार खरबंदार,अमित छोंकर, गगन गोयल,मुकुल राघव,संदीप शर्मा,रविन्द्र फौजदार,मोहित गोयल,हरीश मित्तल,नितिन गोयल,हिमांशु,सोमबीर धनखड, आलोक शर्मा,सोनू भोजावास, ईश्वर शर्मा,सोनू भटटी,धर्मेन्द्र लाखलान,अर्पण बंसल,विजय मलिक,गगन शर्मा,पवन जैन, चाणक्य पारिख,यादवेन्द्र राणा, सौरभ जाखड,नवजोत,सिकंदर सैनी,सोभित अरोडा,संदीप बोहरा,कर्मबीर नांदा,नीरज खप्रा, सुमित चहल व नरबीर सिंह को प्रदेश में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा ने बताया कि सभी नियुक्ति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श के उपरांत की गई हैं तथा कार्यकारिणी में पार्टी के प्रति समर्पित व निष्ठावान संघर्षशील युवाओं को स्थान दिया गया है। प्रदेशाध्यक्ष राणा ने सभी‌ नवनियुक्त पदाधिकारियों को नए दायित्य के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *