Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 26 at 11.35.34 PM1

जलजमाव से अभी भी ग्रसित हरसेवकपुर का कुछ मोहल्ला

मोहल्ले वासियों ने कहा जलजमाव के साथ सब बीमारी का बना है डर

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। इस वर्ष बरसात को लेकर हुई काफी बारिश में लगभग ज्यादातर मोहल्ले जलजमाव से परेशान रहे। तथा धीरे धीरे परेशानियां खत्म होती गई। परंतु पादरी बाजार क्षेत्र का हरसेवकपुर नंबर दो का नागेश्वर पुरम कॉलोनी के कुछ क्षेत्र आज भी प्रभावित हैं। जिसके कारण लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है हालांकि बीमारी का डर भी लोगों को बना हुआ है।
बता दें कि पादरी बाजार क्षेत्र के और शिवपुर नंबर 2 ,टोला लक्ष्मीपुर, नागेश्वर पुरम कॉलोनी के निवासी जलजमाव के साथ-साथ ज्यादा दिन से पानी इकट्ठा होने पर होने वाली बीमारियों से भयभीत हैं। मोहल्ले वासी विक्की मिश्रा का कहना है कि हर तरफ लगभग जलजमाव समाप्त हो गया है परंतु हमारा मोहल्ला उपेक्षा का शिकार हुआ है के साथ ही पानी अब सड़ने लगा है। जिसके कारण बीमारी का खतरा बढ़ गया है हालांकि डेंगू के खेलने का यही महीना चल रहा है ऐसे में मोहल्ले वासी भयभीत होकर जीवन यापन कर रहे हैं। वही प्रदीप पांडे का कहना था कि विगत दिनों जब जब बारिश हुई तब तब हम सभी अत्यधिक जलजमाव का दर्द खेलते गए। हालांकि पानी कम है परंतु जलजमाव से निजात नहीं मिला। उनका कहना था कि आने वाले त्योहारों को लेकर भी चिंता बनी हुई है। छठ को लेकर मकान के पास है लोग गड्ढा खोदकर त्यौहार मनाते हैं सब जगह जल जमा होने के कारण चिंता का विषय बना हुआ है। मोहल्ले वासियों में विक्की मिश्रा प्रदीप पांडे के साथ-साथ पवन पांडे राजेश दुबे विपुल मिश्रा इत्यादि शामिल हैं।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *