Breaking News
WhatsApp Image 2023 04 28 at 7.03.19 PM

सकारात्मक की झलक मिलती है रिटायरमैंट के बाद समाज को

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीआईपीआरओ राकेश गौतम ने कहा कि सेवानिवृति सरकारी नौकरी का अहम हिस्स होता है। वह जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के खण्ड प्रचार कार्यकर्त्ता टेकसिंह रावत के सेवानिवृत्ति होने पर कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। डीआईपीआरओ सहित स्टाफ सदस्यों ने टेकसिंह रावत को भावभीनी सेवानिवृत्ति विदाई पार्टी दी। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय फरीदाबाद में कार्यरत खण्ड प्रचार कार्यकर्ता/बीपीडब्लू टेकसिंह रावत 60 वर्ष की सेवा पूरी करने उपरान्त सेवानिवृत्त होने के सम्मान जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में सेवानिवृत विदाई पार्टी का आयोजन कर कार्यालय से विदाई दी गई।

WhatsApp Image 2023 04 28 at 7.03.19 PM

डीआईपीआरओ राकेश गौतम, मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ,सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार और अधीक्षक सुनीता देशवाल मोर ने विदाई समारोह में बीपीडब्लू टेकसिंह रावत का फूल माला व सम्मान की सूचक पगड़ी भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने टेकसिंह रावत को मिलनसार, नेक दिल इंसान व बेहतरीन कर्मचारी बताया और उनकी कार्यकुशलता की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी की सेवानिवृति सरकारी प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। वहीं सरकारी सेवा में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक दिन अपनी सेवा से सेवानिवृत होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जब कोई अधिकारी या कर्मचारी नियुक्त होता है,उसकी सेवानिवृति का दिन भी उसी दिन निर्धारित हो जाता है।

उन्होंने कहा कि टेकसिंह रावत ने अपना कार्य पूरी निष्ठा व लग्न से करते हुए विभाग को अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने भगवान से उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि बीपीडब्लू टेकसिंह रावत ने कहा कि अपने 34 साल 8 महीने के सरकारी सेवाकाल के दौरान उन्हें अपने अधिकारी और कर्मचारी साथियों का हर समय सहयोग मिला,जिसके लिए वे सदा ऋणी रहेंगी। अधिकारियों व कर्मचारियों को चाहिए कि वे निस्वार्थ भाव व निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।

उन्होंने कहा कि उन्हें विभाग में रहते हुए डीआईपीआरओ सहित अन्य अधिकारी गण से बेहतरीन मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा कि बेशक आज विभाग से उनकी विदाई हो रही है लेकिन विभाग को जब भी उनकी जरूरत होगी। वे विभाग की सेवा करने के लिए हर समय तैयार रहेंगे। इस अवसर पर टेकसिंह रावत,उनके रिश्तेदार बीरसिंह तंवर,बेटा थानेदार शक्ति सिंह रावत,सौरभ रावत,
दामाद महेश तेवतिया,पौता आदित्य रावत,द्योत्या जागृत तेवतिया,कार्तिक तेवतिया, सन्नी दत्ता,वरिष्ठ पत्रकार भौला पाण्डेय,नितेश कुमार,नितीन कुमार,विष्णु कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्यगण मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *