Breaking News
IMG 20220706 183043

नहर में तैरती हुई लाश दिखने से क्षेत्र में सनसनी

Ibn24×7news
निचलौल महराजंगज
जनपद महराजगंज के निचलौल थाना अंतर्गत झुलनीपुर नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का तैरता हुआ शव मिलने से आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है । इस बाबत निचलौल सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है और हुलिया से यह प्रतीत हो रहा है कि युवक नेपाल का निवासी है। उसके बाए हाथ मे नाग का टैटू गुदा हुआ है। प्रथम दृष्टया देखने से लग रहा है कि उसके गले मे पैर के जूते के दोनों फीतों को जोड़कर उसकी गला घोंट कर हत्या की गई है। फिलहाल सच्चाई क्या है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *