रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली
बरेली- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की बदायूं रोड स्तिथ आश्रम मके बैठक हुई जिसमें संगठन का विस्तार हुआ और क्षत्रिय समाज हित केव मुद्दों के बारे में चर्चा हुई।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कुँवर अनिरुद्ध प्रताप सिंह के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर अजय सिंह की अनुमति पर उत्तर प्रदेश पश्चिमी के प्रभारी ठाकुर सौरभ सिंह ने सतीश कुमार सिंह चौहान एड को जनपद बरेली के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया और मीटिंग में जिलाध्यक्ष युवा के पद पर लखन राठौर का मनोनयन किया
और उनसे 15 दिनों के अंदर अपनी अपनी कमेटी गठित कर अनुमोदन हेतु प्रदेश कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करने की अपेक्षा की है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतीश चौहान एड ने सभी को साथ लेकर चलने की बात कही और कहा कि जल्द ही कमेटी का गठन हो जाएगा और किसी को भी अब क्षत्रियों की उपेक्षा नही करनी दी जाएगी और समाज हित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा समाज को हमेशा क्षत्रिय समाज के बलिदानों को नकारना नही चाहिए
हम आगे भी सभी को साथ लेकर चलने का वायदा करते है नवनियुक्त जिलाध्यक्ष युवा लखन राठौर ने मुख्य रूप युवाओं को रोजगार के मुद्दे को उठाया और समाज के वरिष्ठ लोगोने से इस हेतु सहयोग की अपील की कार्यक्रम में मास्टर अभय पाल सिंह ,गुरेन्द्र सिंह ,राजेन्द्र सिह प्रधान ,दान सिह ,सतेन्द्र सिह एड० ,संजीव चौहान ,विनोद चौहान अनिल सिह फौजी, ब्रजेश सिह ,रतीभान सिंह ,सजंय सिंह ,अजय सिंह ,सर्वेश सिंह ,अनुराग सिह अजय राठौर, प्रशांत सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मंडलीय महासचिन रंजीत सिंह चौहान ने किया।