Breaking News
samajwadi party

समाजवादी पार्टी ने खोया एक बहादुर सिपाही

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

04/07/2021 मवई अयोध्या – ब्लॉक मवई क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम नेवरा में इकराम मंज़िल कोठी पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें स्वर्गीय अमर नाथ यादव के आकस्मिक निधन पर शिक्षा जगत, राजनीतिक दलों व समाज सेवियों ने गहरा दुःख व्यक्त कर उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

सपा के वरिष्ठ नेता सरफराज नसरूल्लाह ने कहा कि स्वर्गीय अमर नाथ यादव जी राजनीति के माहिर खिलाड़ी होने के साथ ही एक कुशल रणनीतिकार थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में काफी उतार चढ़ाव देखे, लेकिन बड़ी समझ दारी के साथ उसका सामना किया, वे हमेशा आगे बढ़ते रहे,।

वहीं दूसरी ओर बसपा के वरिष्ठ नेता सत्तन लाल ने कहा कि शिक्षा जगत का मार्ग दर्शन करने वाले स्वर्गीय अमर नाथ यादव के निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय छती हुई है। जिसको पूर्ण करना समर्थ से बाहर है। लेकिन उनके न रहने पर भी शिक्षा रूपी किरण बच्चो के जीवन में समाहित होकर देश को मार्ग दर्शन देती रहेंगी।

समाज सेवक दानिश हुसैन ने कहा कि उनका शिक्षा जगत से जुड़े हुए थे लेकिन उनको जब भी समय मिलता राजनीति में रहकर समाज सेवा में लोगों की मदद किया करते, इनके इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
समाज सेवी अमित शुक्ला ने कहा कि हजारों साल नरगिस अपनी बेनूरी पे रोती है।

बड़ी मुश्किल से होता है जहां में कोई दीदावर पैदा
उन्होंने इस शेयर के माध्यम से स्वर्गीय अमर नाथ यादव के सम्पूर्ण जीवन का वृतांत पेश कर दिया। उन्होंने कहा कि आप न केवल शिक्षक ही वरन् सदभाव और सहन शील व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। इस शोक सभा में सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *