Breaking News

सलेमपुर देवरिया: मानव निर्मित सदियों पुराने जलश्रोत कुंए को दबंगों ने बन्द करके उस जमीन पर कब्जा किया

मानव निर्मित सदियों पुराने जलश्रोत कुंए को दबंगों ने बन्द करके उस जमीन पर कब्जा किया
सलेमपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम देवरिया उर्फ शामपुर ( नवलपुर ) में मानव निर्मित सदियों पुराने जलश्रोत कुएं को दबंगों ने बन्द कर अपने घर के सामने सेहन का विस्तार कर लिया है ! ये कुएं जब जलश्रोत का कोई अन्य साधन नही था तो गांव के बुजुर्गो ने स्वयं मिलकर कड़ी परिश्रम कर इन कुओं का निर्माण किया था ! जिससे लोगों को पीने का सुधजल प्राप्त हो जाता था ! अब इन कुंओं का कहीं दूर- दूर तक नमोनिशान तक मिट चुका है ! बुजुर्गो से मिली जानकारी के अनुसार ये सभी कुएं पक्के ईंट से निर्मित थे ! दबंगों ने आनन फानन इन सभी कुंओं को मिट्टी से पाटकर समतल कर दिया है और अपना सेहन बना लिया है ! इस तरह इस ग्राम के दर्जनों कुएं दबंगों के कब्जे में हैं ! ये कुएं ना सिर्फ पीने के पानी का उत्तम श्रोत था बल्कि आगलगी के समय जल की आवश्यकताओं को भी पूरा करता था किंतु दबंगों द्वारा इन कुंओं को पाट देने से इस प्रकार के संकट के समय जल की आवश्यकता पूरा करने में आयेगी ! ग्रमीण इस बात को अच्छी तरह समझते हैं किंतु दबंगों के आगे ये बेबस और लाचार हैं यदि समय रहते हुवे शासन का ध्यान इस ओर नही गया और कोई कार्यवाई नही की गयी तो आने वाला समय बहुत भयावह होगा ! और जो संकट का सामना होगा उसपर काबू नही पाया जा सकता है ! इस ग्राम में जिन कुंओं को दंगों द्वारा बन्द किया गया है उसमें पकवा इनार ‘ तय्यअब खान का कुंआ ‘ दस्तगीर मास्टर का कुंआ ‘ सगीर अंसारी मकान के सामने का कुंआ ‘ शौकत आटा चक्की के सामने का कुंआ ‘ मंसूर खान के दरवाजे का कुंआ ‘ हमीदुल्लाह के दरवाजे का कुंआ आदि दर्जनों शामिल बताये जातें हैं ! इस के अतरिक्त कुछ कुएं और भी थे जो खेती के उपयोग में थे उस पर भी इन दबंगों ने कूटरचकर पटवा दिया |

रिपोर्ट मोहम्मद असलम खान ibn24x7news सलेमपुर देवरिया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *